बालोद जिले में भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजित हो स्वतंत्रता दिवस समारोह: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा

Updated on 28-07-2026 02:04 PM

बालोद।कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह का बालोद जिले में भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजन सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। श्रीमती मिश्रा ने जिला मुख्यालय बालोद के अलावा जिले के सभी विकासखण्ड एवं अन्य सभी स्थानों पर कार्यक्रम के गरिमा के अनुरूप बेहतर कार्यक्रम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले में गुरूवार 30 जुलाई को आयोजित होने वाली वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारियों की भी समीक्षा की। श्रीमती मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष 30 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के 02 लाख 45 हजार हितग्राहियों के अलावा अन्य महिलाओं एवं सभी वर्गों के लोगों के द्वारा ’एक पेड़ महतारी (मां) के नाम’ से पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए ’एक पेड़ महतारी (मां) के नाम’ से पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित कर इस अभियान को सफल बनाने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक,  अजय किशोर लकरा एवं  नूतन कंवर सहित संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष एवं राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में श्रीमती मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन से जुड़े तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभाग प्रमुखों को उनके विभाग से जुड़े दायित्वों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण के पश्चात जिला मुख्यालय बालोद में सुबह 09 बजे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की भी समीक्षा की। उन्होंने आयोजन के दौरान संस्कृति और देशभक्तिपूर्ण, सभ्य, शालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के अधिकारी-कर्मचारियों का चयन कर उन्हें सम्मानित करने को कहा। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले के विभिन्न विभागों को सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के द्वारा सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के शत प्रतिशत निराकरण किए जाने पर प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी। बैठक में उन्होंने जिले में सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का विशेष प्राथमिकता के साथ तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले के अधिकारी-कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सुबह 10 बजे अपने-अपने कार्यालय स्थल में पहुँचने के बाद अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने इसका शत प्रतिशत पालन नही करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की भी चेतावनी दी। इस मौके पर उन्होंने जिले में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले में खाद, बीज की भण्डारण एवं उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कृषि, सहकारिता, बीज विकास निगम एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसके लिए पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके जिले के शत प्रतिशत बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु टीकाकरण के कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उन्होंने टीबी उन्मुलन के कार्यों की भी समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने जिले में अब तक किए गए कुल सैम्पल जांच एवं अन्य कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को निक्षय मित्र बनकर टीबी के मरीजों को पूर्णतः स्वस्थ बनाने हेतु अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
 20 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को धर्म, तप और भक्ति का…
 20 September 2026
रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर…
 20 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी क्रियान्वयन…
 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
Advt.