यूपी में I.N.D.I. अलायंस में सीटों का बंटवारा फाइनल : सपा ने 17 सीटें कांग्रेस को दीं, प्रियंका ने की मध्यस्थता

Updated on 22-02-2024 01:18 PM

यूपी में I.N.D.I. अलायंस में शामिल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच शीट शेयरिंग फाइनल हो गई है। समझौते के तहत कांग्रेस 17 सीटों पर जबकि सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा अपने कोटे से कुछ छोटे दलों को भी सीट दे सकती है।

कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समझौते का ऐलान किया। यूपी में 7 साल बाद कांग्रेस और सपा दोबारा एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले 2017 में दोनों दल विधानसभा चुनाव में साथ आए थे।

सपा प्रवक्ता चौधरी बोले- संदेश पूरे देश में जा रहा

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा हम सपा-कांग्रेस के समझौते की घोषणा करने आए हैं। इस गठबंधन को लेकर देश बहुत समय से उम्मीद लगाए बैठा था। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा-लखनऊ में हम आपसे बात कर रहे हैं, लेकिन भारत को बचाने का संदेश पूरे देश में जा रहा है। अखिलेश यादव ने बार-बार कहा है कि 2014 में यूपी से ही भाजपा आई थी और 2024 में यहीं से भाजपा सत्ता से बाहर जाएगी। हम इस संदेश को लेकर आए हैं कि देश के हालात बहुत खराब हैं। किसान, युवा सड़कों पर है, समाज भाजपा की कुनीतियों का शिकार हो रहा है।

कांग्रेस यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि प्रियंका गांधी ने गठबंधन को अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। राहुल गांधी की प्रदेश में हो रही कांग्रेस जोड़ो न्याय यात्रा का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।यूपी में अभी 24-25 फरवरी को राहुल की यात्रा होगी। अखिलेश यात्रा में शामिल होंगे।

इससे पहले बुधवार को हीमुरादाबाद में पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन होगा, अंत भला तो सब भला।

समझौते की इनसाइड स्टोरी

अखिलेश यादव के राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में नहीं शामिल होने से ऐसा माना जाने लगा था कि अब ये गठबंधन नहीं होगा। दरअसल, इसके पीछे कुछ सीटों को लेकर खींचतान मुख्य वजह थी। कांग्रेस पहले मुरादाबाद और बिजनौर सीट की मांग कर रही थी, लेकिन सपा इस पर राजी नहीं थी।

कांग्रेस ने जब बिजनौर और मुरादाबाद सीट की डिमांड ड्रॉप कर दी तो सपा राजी हो गई। सपा भी वाराणसी से उम्मीदवार नहीं उतारेगी। गठबंधन कराने में प्रियंका गांधी की भूमिका खास रही। उन्होंने मध्यस्थ बनकर अखिलेश और राहुल के बीच बातचीत कराई और सीटों की जिद छोड़ने पर राजी किया। फिर 2 बातों में सहमति के बाद ये गठबंधन हो पाया।

पहला- कांग्रेस हाथरस सीट सपा को दे दे। कांग्रेस ने इसे मान लिया। इसकी जगह कांग्रेस को सीतापुर सीट मिली।

दूसरा- बुलंदशहर या मथुरा में से एक सीट सपा ले और एक कांग्रेस। इस पर कांग्रेस राजी नहीं थी। फिर मान गई। कांग्रेस ने श्रावस्ती सीट की अपनी जिद छोड दी।

कांग्रेस ने 20 सीटें मांगी थीं, 17 मिलीं

सपा ने कांग्रेस को अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, देवरिया, बांसगांव, सीतापुर, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, कानपुर, झांसी, बाराबंकी, फतेहपुर सिकरी, सहारनपुर और मथुरा सीटें दी हैं। कांग्रेस ऐसी सीटें चाहती थी, जिस पर उसके जीत की संभावना हो।

यूपी में खुद को कमजोर नहीं बताना चाहती कांग्रेस
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कांग्रेस यूपी में खुद को कमजोर नहीं बताना चाहती। वह सपा से समझौता तो करना चाहती है, लेकिन यह संदेश नहीं देना चाहती है कि वह सपा के अनुसार ही समझौता कर रही है। यही नहीं, कांग्रेस मुस्लिम बहुल सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।

अखिलेश ने क्यों बदली रणनीति?
राज्यसभा प्रत्याशियों को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य और सलीम शेरवानी ने हाल में सपा से इस्तीफा दिया है। इस वजह से अखिलेश ने अपनी रणनीति बदली है और कांग्रेस के प्रति नरम रवैया अपना रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने चाचा शिवपाल यादव को बदायूं से लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है। इससे उन्होंने भितरघातियों को संदेश दिया है कि जिसे जाना है, वह जाए। पार्टी अपने फैसले नहीं बदलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.