आज होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर, एशिया कप की 'रणभूमि' पर भिड़ेंगी दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें

Updated on 19-07-2023 02:10 PM
कोलंबो: भारत और पाकिस्तान आज क्रिकेट में सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता की लौ को एक बार फिर से जगाएंगे, जब उनकी ‘ए’ टीमें इमर्जिंग एशिया कप के लीग मुकाबले में आमने-सामने होंगी। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मैच का सीधा प्रसारण दोपहर 2 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग राइट्स फैन कोड एप के पास है। टूर्नामेंट की बात करें तो भारत ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर रखी है वहीं पाकिस्तान भी दो जीत के साथ अंतिम चार में पहुंच चुका है। ऐसे में इस मुकाबले के परिणाम का खास असर नहीं होने वाला, लेकिन खेल प्रशंसकों के नजरिये में इस मुकाबले की अहमियत को समझते हुए दोनों ही टीमें जीत हासिल करने की हर संभव कोशिश करेगी।

तब भारत ने मारी थी बाजी
दोनों देशों की ‘ए’ टीमों के बीच पिछली टक्कर साल 2006 में हुई थी तब भारत ने 130 रन से बाजी मारी थी। उस मैच में रॉबिन उथप्पा, गौतम गंभीर, शिखर धवन, रोहित शर्मा, आरपी सिंह, पीयूष चावला सरीखे क्रिकेटर्स खेले थे। कप्तानी वेणुगोपाल राव ने की थी। जबकि पाकिस्तानी टीम में मोहम्मद हफीज, कप्तान मिस्बाह-उल-हक सरीखे खिलाड़ी थे।
    शानदार लय में कप्तान ढुल
    भारत ने पिछले पांच में से चार मुकाबलों में बाजी मारी है। इंडिया-ए टीम की अगुआई यश ढुल कर रहे हैं, जिन्होंने यूएई-ए के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। ओपनर साई सुदर्शन 41 रन तो हर्षित राणा ने गेंदबाजी में चार विकेट झटके थे। नेपाल के खिलाफ अभिषेक शर्मा का बल्ला चला था, उन्होंने 69 गेंद में 87 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी। अब पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का यह तीसरा मुकाबला होगा।

    भारत ए टीम: साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा (उपकप्तान), निकिन जोस, प्रदोष रंजन पॉल, यश ढुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, युवराजसिंह डोडिया, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, राजवर्धन हंगरगेकर

    स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची: हर्ष दुबे, नेहल वढेरा, स्नेल पटेल, मोहित रेडकर

    कोचिंग स्टाफ: सितांशु कोटक (मुख्य कोच), साईराज बहुतुले (बॉलिंग कोच), मुनीश बाली (फील्डिंग कोच)

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 October 2026
    लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
     07 October 2026
    लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
     07 October 2026
    गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
     07 October 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
     07 October 2026
    नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
     07 October 2026
    नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
     06 October 2026
    बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
     06 October 2026
    हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
     06 October 2026
    आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
    Advt.