फर्जी रिव्यू लिखने या लिखवाने वाली कंपनियों की अब खैर नहीं, मानक बनाने वाला पहला देश बना भारत

Updated on 22-11-2022 04:48 PM

नई दिल्ली
ऑनलाइन शॉपिंग, होटल बुकिंग, ट्रेवल बुकिंग और रेस्टोरेंट के खाने व सर्विस से जुड़े किसी प्रोडक्ट के बारे में फर्जी रिव्यू लिखने या लिखवाने वाली कंपनियों की अब खैर नहीं है। भारत मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने किसी सामान या सर्विस का रिव्यू करने के लिए मानक तय किए हैं। यह मानक 25 नवंबर से लागू हो जाएगें। केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय के सचिव रोहित कुमार ने इन मानकों को जारी करते हुए कहा कि शुरुआत में यह सभी मानक स्वैच्छिक होंगे। हम उम्मीद करते हैं कि सामान की समीक्षा करने वाले सभी लोग और कंपनियां इन मानकों का पालन करेंगी। पर इसके बावजूद भी शिकायत मिलती है, तो इन्हें अनिवार्य किया जा सकता है।

मानक बनाने वाला पहला देश बना भारत

रोहित कुमार ने कहा कि भारत पहला देश है, जिसने प्रोडक्ट या सर्विस के रिव्यू लिखने के लिए मानक बनाए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन मानकों (स्टैंडर्ड) के लागू होने के बाद ई कॉमर्स कंपनियां अब फेक और पेड रिव्यू नहीं करवा पाएंगी। उपभोक्ता सचिव ने कहा कि रिव्यू के लिए इन सभी मानकों का पालन करते हुए कंपनी को बीआईएस में सत्यापन के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद बीआईएस एक सर्टिफिकेट जारी करेगा। इसके बाद कंपनी अपनी वेबसाइट पर उल्लेख कर सकती है।

मानकों का पालन नहीं तो जुर्माना

उन्होंने कहा कि कंपनी को यह बताना अनिवार्य होगा कि वह रिव्यू के आधार पर किसी प्रो़डक्ट को स्टार कैसे देती है। अभी तक यह साफ नहीं है कि यह दैनिक, साप्ताहिक या एक वर्ष में मिलने वाले रिव्यू के आधार पर तय किया जाता है। रोहित कुमार ने कहा कि कोई कंपनी मानकों का पालन नहीं करती है और फर्जी रिव्यू के जरिए सामान बेचने की कोशिश करती है, तो वह मामला अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस के दायरे में आएगा। इसमें कंपनियों पर जुर्माना लगाया जा सकता है। यह पूछे जाने पर कि कोई कंपनी किसी प्रोडक्ट के बारे में उपभोक्ता के खराब रिव्यू को वेबसाइट पर नहीं डालती है, तो उपभोक्ता के पास क्या अधिकार होगा। सचिव ने कहा कि उपभोक्ता हेल्पलाइन व दूसरे माध्यम के जरिए शिकायत कर सकता है। दरअसल, अप्रैल से अक्तूबर के दौरान उपभोक्ताओं के अधिकारों से जुडी शिकायतों में पचास फीसदी से अधिक का इजाफा हुआ है। इस ई कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ भी बड़ी तादाद में शिकायत हैं। इसलिए, सरकार ने रिव्यू के लिए मानक बनाए हैं।

क्या होते हैं रिव्यू

ई कॉमर्स वेबसाइट पर उत्पाद को छूकर देखने का विकल्प नहीं होता है। ऐसे में ज्यादातर उपभोक्ता उत्पाद को लेकर खरीदारों या किसी सामान के बारे में रिव्यू लिखने वाली वेबसाइट पर भरोसा करते हैं। जिस सामान की रिव्यू बेहतर होते हैं, उपभोक्ता उस प्रोडक्ट को खरीदना पसंद करते हैं। इसलिए, रिव्यू अहम भूमिका निभाते हैं।

फर्जी रिव्यू

कई कंपनियां उपभोक्ताओं या प्रोडक्ट का रिव्यू करने वाली कंपनियों को पैसे देकर फर्जी रिव्यू करवाती हैं। ताकि, उस प्रोडक्ट को ज्यादा से ज्यादा लोग खरीद सके। वहीं, कई कंपनियां अपनी विरोधी कंपनी के बारे में खराब फर्जी रिव्यू लिखवाकर उसे नुकसान पहुंचाती है। मंत्रालय को कई ऐसी शिकायत मिली हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.