भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नेपाल को रिकॉर्ड 132 रन से हराया कप्तान उदय और सचिन के शतक

Updated on 03-02-2024 12:36 PM

कप्तान उदय सहारन (100 रन) और सचिन दास (116 रन) की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में लगातार पांचवीं जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। शुक्रवार को भारतीय टीम ने नेपाल को 132 रन से हराया।

इस जीत के बाद भारत सुपर-6 ग्रुप-1 के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। टीम के खाते में 4 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक हैं। टीम ने ग्रुप स्टेज में अमेरिका को पांचवां मैच हराया था। नॉकआउट में भारत का मुकाबला मेजबान साउथ अफ्रीका से होगा।

साउथ अफ्रीका के ब्लूमफोनटेन में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 297 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन ही बना सकी। सचिन दास प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

62 पर गंवा दिए थे 3 विकेट
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। टीम ने 26 रन पर ओपनर आदर्श सिंह (21 रन) का विकेट गंवाया। उसके बाद 61 के स्कोर पर प्रियांशु मोलिया 19 और 62 रन के टीम स्कोर पर अर्शिन कुलकर्णी 18 रन बनाकर आउट हुए।

उदय-सचिन ने 200 पार पहुंचाया
नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान उदय सहारन और सचिन दास की जोड़ी ने भारतीय टीम की लड़खड़ाती बैटिंग को संभाला और 200 तक पहुंचाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 202 बॉल पर 215 रन की पार्टनरशिप की।

नेपाल की ओर से गुलसन झा ने 3 विकेट लिए। आकाश चंद को एक विकेट मिला।

अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी नेपाल की बैटिंग
298 रन का टारगेट चेज करने उतरी नेपाल के ओपनर्स ने उसे सधी शुरुआत दिलाई। दीपक बोहरा और अर्जुन कुमाल के बीच 42 रन की साझेदारी हुई। उसके बाद कप्तान देव ने 33 रन का योगदान दिया, लेकिन कप्तान के अलावा मिडिल ऑर्डर का कोई बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका।

सौम्य पांडेय को चार विकेट, अरशिन को दो सफलताएं
गेंदबाजी में भारतीय टीम की ओर से उपकप्तान सौम्य पांडेय ने चार विकेट लिए। फिर अर्शिन कुलकर्णी ने दो विकेट लिए। राज लिम्बानी, आराध्य शुक्ला और मुरगन अभिषेक को एक-एक विकेट मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.