भारत को मिला फिनिशर, मैदान पर उतरते ही मचाई तोड़फोड़, एशिया कप में खा जाएगा बड़े सितारों की जगह!

Updated on 21-08-2023 12:40 PM
डबलिन: आयरलैंड और भारत के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज जारी है। आईपीएल 2023 में अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से सबका दिल जीतने वाले रिंकू सिंह को आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया से पहला कॉल आया। सीरीज के पहले ही मुकाबले में उन्हें डेब्यू करने का मौका भी मिला। हालांकि उनकी बल्लेबाजी नहीं आई। ऐसे में रिंकू को अपनी पहली इंटरनेशनल गेंद खेलने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ा।

20 अगस्त को भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मैच में आखिरकार रिंकू सिंह की बल्लेबाजी आई। हर कोई उनकी हिटिंग देखने के लिए उत्सुक था। साथ ही मन में यह भी सवाल था कि कभी रिंकू अन्य आईपीएल स्टार की तरह टीम इंडिया में आते ही फ्लॉप हो गए तो क्या होगा? क्या उन्हें अगली सीरीज में मौका मिलेगा? क्या उन्हें टीम बैक करेगी?

क्योंकि जो रूप रिंकू का आईपीएल 2023 में देखने को मिला उससे हर कोई प्रभावित था और चाहता था कि रिंकू सिंह एक दिन टीम इंडिया की नीली जर्सी में तूफानी बल्लेबाजी करें। ऐसे में रिंकू के साथ-साथ उनके फैंस के लिए भी आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 काफी ज्यादा अहम था। हालांकि उत्तर प्रदेश के इस खिलाड़ी ने किसी को निराश नहीं किया और इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री की।

पहले ही मैच में छा गए रिंकू सिंह
अक्सर ऐसा देखा गया है कि आईपीएल में कमाल करने के बाद जब खिलाड़ियों को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिलता है। तो वह फ्लॉप हो जाते हैं और कुछ समय बाद उनको टीम से भी ड्रॉप कर दिया जाता है। लेकिन ऐसा रिंकू सिंह के केस में नहीं था। रिंकू ने अपने पहले ही इंटरनेशनल मैच में बता दिया कि वह छोटा पैकेट बड़ा धमाका हैं।

रिंकू ने वही किया जिसके लिए वह जाने जाते हैं। उन्होंने मिडिल ऑर्डर में आते ही तूफानी बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। आयरिश गेंदबाजों के चेहरे पर साफ रिंकू का खौफ दिख रहा था। केकेआर के इस खिलाड़ी का आयरलैंड के पास कोई तोड़ नहीं था। रिंकू ने 180 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए तहलका मचा दिया। उन्होंने 21 गेंदों का सामना करते हुए 38 रन की आतिशी पारी खेली। उनकी पावर हिटिंग से भारतीय फैंस फूले नहीं समा रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें पहले ही मैच में प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड का खिताब भी मिला।

एशिया कप में मिल सकती है सरप्राइज एंट्री
रिंकू सिंह की तूफानी बैटिंग पर सिलेक्टर्स की नजर जरूर होगी। भारत को अगले दो महीने के भीतर एशिया कप और वर्ल्ड कप खेलना है। जबकि एशिया कप शुरू होने में तो अब 10 दिन से भी कम का समय बचा है। टीम इंडिया का स्क्वाड आज अनाउंस होने वाला है। ऐसे में रिंकू के यह बैखोफ तेवर देख सिलेक्टर्स उन पर भरोसा जता सकते हैं। क्योंकि टीम इंडिया को मिडिल ऑर्डर में एक ऐसे ही बल्लेबाज की जरूरत है जो खेल को फिनिश कर सके। रिंकू एक अच्छा विकल्प हैं।

भारत का भविष्य है रिंकू
रिंकू सिंह अगर इस तरह से बल्लेबाजी करते रहे तो बहुत जल्दी टीम में उनकी जगह पक्की हो जाएगी। वह भारत के लिए व्हाइट बॉल स्पेशलिस्ट क्रिकेटर बन सकते हैं। खासकर टी20 में तो वह आने वाले समय में भारत के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक बन सकते हैं।


IPL 2023 में लगाताक 5 छक्के लगाकर बनाया था नाम
वैसे तो 25 साल के रिंकू काफी समय से आईपीएल में कोलकाता नाइटराइ़डर्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन उनको कोई इतना जानता नहीं था। फिर आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जब केकेआर को जीत के लिए आखिरी ओवर में 29 रन की जरूरत थी। तो रिंकू ने लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़ कोलकाता को मैच जिताया था। बस यहीं से रिंकू सबकी नजरों में आ गए। वहीं उनका पूरा सीजन भी कमाल का रहा। रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में खेले गए 14 मैचों में 59.25 की औसत से 474 रन बनाए। उनके बल्ले से इस दौरान 4 अर्धशतक भी देखने को मिले थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.