भारत के पास साउथ अफ्रीका में दूसरी बार सीरीज जीतने का मौका; पॉसिबल-11

Updated on 19-12-2023 01:10 PM

भारत और मेजबान साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच केबेरा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 4:00 बजे होगा।

तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। टीम ने पहला पहला मैच 8 विकेट से जीता था। भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर है। इसकी शुरुआत टी-20 सीरीज से हुई। टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर रही।

साउथ अफ्रीका में दूसरी सीरीज जीत सकता है भारत
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका में 6 वनडे सीरीज खेलीं। इनमें 5 सीरीज साउथ अफ्रीका जीता और केवल एक सीरीज भारत जीत सका। अगर भारत आज का मैच जीत जाता है तो सीरीज पर कब्जा कर लेगा और मेजबान के घरेलू मैदान पर दूसरी बार सीरीज जीतेगा। टीम इंडिया यहां पिछली सीरीज 2018 दौरे पर जीती थी। तब 6 वनडे की सीरीज में भारत को 5-1 से जीत मिली थी।

हेड टु हेड में साउथ अफ्रीका आगे
भारत और साउथ अफ्रीका टीम के बीच अब तक वनडे फॉर्मेट में कुल 16 सीरीज खेली गईं। इनमें 7 भारत जीता और 6 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली है। 2 सीरीज ड्रॉ रही हैं। दोनों टीमों के बीच कुल 92 वनडे खेले गए। 50 में साउथ अफ्रीका और 39 में भारत को जीत मिली। जबकि 3 मुकाबले बेनतीजा भी रहे।

राहुल के नाम सबसे ज्यादा रन
वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं। वह इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी टॉप पर हैं। राहुल से ज्यादा रन शुभमन गिल (1584), विराट कोहली (1377) और रोहित शर्मा (1255) के नाम हैं, लेकिन ये तीनों खिलाड़ी सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। वहीं बॉलिंग में स्पिनर कुलदीप यादव टॉप पर हैं। उनके नाम 2023 में 29 वनडे में 49 विकेट हैं।

पहले वनडे में भारत से साई सुदर्शन और श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी लगाईं। वहीं अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने मिलकर 9 विकेट लिए थे।

मार्करम साउथ अफ्रीका के टॉप रन स्कोरर
साउथ अफ्रीका की कमान ऐडन मार्करम संभाल रहे हैं। मार्करम इस साल साउथ अफ्रीका के लिए टॉप रन स्कोरर हैं। मार्करम ने इस साल 22 मैच में 995 रन बनाए हैं। टॉप विकेट टेकर की लिस्ट में केशव महाराज पहले नंबर पर हैं। उनके नाम इस साल 24 विकेट हैं।

पहले वनडे में साउथ अफ्रीका से कोई बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका। विकेट भी एंडिले फेलुक्वायो और वायन मुल्डर को ही मिला।

सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
केबेरा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम की पिच पर गेंदबाज ज्यादा इफेक्टिव साबित हो सकते हैं। यहां कुल 42 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 20 और बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 21 मैच जीते हैं। एक मैच नो रिजल्ट रहा।

इस मैदान का टीम हाईएस्ट स्कोर 335 रन है, जो पाकिस्तान ने 2002 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। लोवेस्ट टीम स्कोर 112 है जो न्यूजीलैंड ने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही बनाया था।

वेदर फॉरकास्ट
केबेरा में गुरुवार को मौसम को लेकर अच्छी खबर नहीं है। आज यहां बारिश की 60% आशंका है। टी-20 सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में बारिश ने बांधा डाली थी। इस दौरान हवा की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। तापमान 16 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डर डसन, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, वायन मुल्डर, एंडिले फेलुक्वायो, केशव महाराज, तबरेज शम्सी और नांद्रे बर्गर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.