'इंडिया को दूसरा जहीर खान मिल गया है'; अर्शदीप सिंह की तारीफ में बोले पूर्व पाकिस्तानी स्टार

Updated on 01-10-2022 05:24 PM

भारत ने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से रौंदकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मेजबान टीम की इस जीत में तेज गेंदबाज दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह का अहम योगदान रहा, जिन्होंने शुरुआती ओवरों में ही अफ्रीका के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। दोनों गेंदबाजों ने मिलकर पावरप्ले के अंदर 9 रन तक ही दक्ष्रिण अफ्रीका के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। इनमें से अर्शदीप ने एक ही ओवर में तीन विकेट चटकाकर मेहमानों को बैकफुट पर धकेल दिया।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने चार ओवरों में 32 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किया और इसके लिए मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया। अर्शदीप के इस प्रदर्शन को पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने खूब सराहा है। अकमल ने 23 वर्षीय भारतीय गेंदबाज की जमकर तारीफ की है। 2009 में टी20 विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के सदस्य रहे अकमल का मानना है कि अर्शदीप के रूप में भारत को अपना "अगला जहीर खान" मिल गया है। 

अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''अर्शदीप सिंह एक अविश्वसनीय गेंदबाज हैं। मेरे ख्याल से इंडियन टीम को दूसरा जहीर खान मिल गया है। पेस और स्विंग दोनो हैं, और वह समझदारी से बॉलिंग करता है। साथ ही वह मानसिक रूप से मजबूत है। हमें पता है कि उनके अंदर क्या क्षमता है, हालत को कैसे इस्तेमाल करना है। अर्शदीप के पास गति और स्विंग दोनों हैं, और उसके पास बॉलिंग स्किल्स भी है। वह मानसिक रूप से मजबूत है और अपनी क्षमताओं को जानता है।''  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.