तेजी से बढ़ रहा भारत, 8 प्रमुख बुनियादी उद्योगों की बढ़ी ग्रोथ, अप्रैल में बढ़कर 6.2 फीसदी पर पहुंची

Updated on 01-06-2024 01:04 PM
नई दिल्ली: देश के 8 प्रमुख बुनियादी उद्योगों की ग्रोथ में इजाफा हुआ है। अप्रैल में उद्योगों की वृद्धि दर बढ़कर 6.2 प्रतिशत हो गई है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल महीने में प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और बिजली का उत्पादन बेहतर होने से बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर अच्छी रही है। मार्च में इन आठ उद्योगों की वृद्धि दर छह प्रतिशत थी जबकि एक साल पहले अप्रैल, 2023 में यह 4.6 प्रतिशत रही थी।

कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली को बुनियादी उद्योगों में गिना जाता है। इनकी देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में सम्मिलित रूप से 40.27 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आंकड़ों से पता चलता है कि उर्वरक क्षेत्र का उत्पादन अप्रैल में गिर गया जबकि कोयला, इस्पात और सीमेंट क्षेत्रों की वृद्धि दर में सुस्ती दर्ज की गई।

कोयला उद्योग की वृद्धि दर नरम पड़कर 7.5 प्रतिशत रह गई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 9.1 प्रतिशत थी। इस्पात उद्योग की वृद्धि दर 16.6 प्रतिशत से घटकर 7.1 प्रतिशत पर आ गई जबकि सीमेंट उद्योग साल भर पहले के 12.4 प्रतिशत से घटकर 0.6 प्रतिशत की दर से बढ़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.