लोकसभा चुनाव 2024 की रणभेरी फूंकने की तैयारी में I.N.D.I.A., पांच सवालों का जवाब होगा तय

Updated on 01-09-2023 01:28 PM
पटनाः देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शुक्रवार को आई.एन.डी.आई.ए की तीसरी बैठक हो रही है। बैठक में देश भर के प्रमुख विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं का जुटान हो रहा है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहले से ही मुंबई में डेरा जमाए बैठे हैं। सिद्धिविनायक के दर्शन कर उन्होंने भगवान का आशीर्वाद भी ले लिया है। दरअसल, आज इंडिया गठबंधन की बैठक में कई महत्वपूर्ण सवालों पर सहमति बननी है। इस बैठक में बहुत कुछ साफ हो जाएगा। एनडीए के उन सवालों का जवाब भी तलाश लिया जाएगा। जिन सवालों का अब तक आई.एन.डी.आई.ए गठबंधन के पास सटीक जवाब नहीं मिल पाया। माना जा रहा है कि कम से कम पांच बातों पर सहमति आज ही बना ली जाएगी। ताकि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी का आगाज किया जा सके।

पांच मुद्दों पर बनेगी सहमति!

आई.एन.डी.आई.ए. की बैठक में पांच मुद्दों पर सहमति बना ने की कोशिश होगी। इसमें सबसे पहला आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन में संयोजक का स्वरूप क्या होगा और कौन होगा? इस पर भी सहमति बना ली जाएगी। आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन में संयोजक की भूमिका क्या होगी? इस पर भी सहमति बना ली जाएगी। राज्यों में गठबंधन के क्षेत्रीय दलों में मतभेद ना हो! इसके लिए सहमति बनाने की कोशिश होगी। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए उनकी भूमिका तय कर दी जाएगी। एनडीए की तरफ से लगातार आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन में पीएम फेस के बारे में सवाल उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के चेहरे का नाम उजागर करना है या नहीं इस पर भी सहमति बनाई जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण और अहम बात यह होगी कि देश में विपक्षी एकता की नींव जिस उद्देश्य से रखी गई है। उसे उद्देश्य को पूरा करने के लिए सीट बंटवारे का फार्मूला क्या होगा?

तेजस्वी बोले- अगर एक नहीं होते तो जनता माफ नहीं करती


लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार इसी मुहिम में जुटे हैं कि विपक्षी एकता की मुहिम सहमति बना ली जाए। एक तरफ नीतीश कुमार मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना आगे का रोड मैप समझने में जुटे हैं। तो वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बैठक में सोनिया गांधी और अन्य नेताओं के साथ मिलकर गठबंधन को मजबूत करने पर चर्चा कर रहे हैं। ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने का एक-एक दांव सही तरह से चला जा सके। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर विपक्षी दल इस वक्त एक नहीं होते, तो जनता माफ नहीं करती।
आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर घमासान की आशंका पर एनडीए नेताओं की ओर से लगातार तंज कसा जा रहा है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन में शामिल नेताओं के पास इन सवालों का क्या जवाब होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.