ओलिंपिक से पहले वर्ल्ड बॉक्सिंग से जुड़ा भारत:IOC की चेतावनी के बाद फैसला

Updated on 01-06-2024 12:45 PM

ओलिंपिक गेम्स से ठीक पहले भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) ने शुक्रवार को वर्ल्ड मुक्केबाजी की सदस्यता भी ले ली है। यह फैसला इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) की उस चेतावनी के बाद लिया गया है, जिसमें IOC ने कहा था कि अगर भारतीय महासंघ इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) से जुड़ा रहा, तो 2028 के लॉस एंजिलिस ओलिंपिक से इस खेल को हटाया जा सकता है, लेकिन BFI अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि महासंघ ने खुद को निलंबित आईबीए से अलग नहीं किया है।

कमेटी ने 2019 में फाइनेंस और प्रशासन संबंधी मसलों के कारण IBA की मान्यता रद्द कर दी थी। वर्ल्ड बॉक्सिंग का गठन अप्रैल 2023 में किया गया। इसके अध्यक्ष IBA अध्यक्ष पद के पूर्व दावेदार बोरिस वान डेर वोर्स्ट हैं। 

पेरिस ओलिंपिक के 4 कोटा हासिल कर चुके हैं भारतीय मुक्केबाज
भारतीय मुक्केबाज अब तक पेरिस ओलिंपिक के लिए 4 कोटा हासिल कर चुके हैं। इन मुक्केबाजों से 26 जुलाई से शुरू होने वाले ओलिंपिक गेम्स में मेडल की उम्मीद की जा रही है। पिछली बार टोक्यो में लवलीना बोरगोहेन ने ब्रॉन्ज जीता था। भारतीय मुक्केबाज अब तक 3 ओलिंपिक मेडल जीत चुके हैं।

बॉक्सिंग का ओलिंपिक गेम्स में रहना जरूरी: BFI प्रेसिडेंट
BFI के प्रेसिडेंट अजय सिंह ने कहा कि मुक्केबाजी का ओलिंपिक दर्जा बरकरार रहना खेल के लिए जरूरी है, लिहाजा हम वर्ल्ड बॉक्सिंग से जुड़कर खुश हैं। सिंह ने कहा कि हम खेल के भावी विकास के लिए वर्ल्ड मुक्केबाजी के कार्यकारी बोर्ड से मिलकर काम करेंगे, ताकि दुनिया भर के मुक्केबाजों को उज्ज्वल भविष्य मिल सके।

भारत हमारे लिए महत्वपूर्व देश: वर्ल्ड बॉक्सिंग
वर्ल्ड बॉक्सिंग के प्रेसिडेंट वान डेर वोर्स्ट ने कहा कि विश्व मुक्केबाजी के लिए भारत बहुत महत्वपूर्ण देश है और हम BFI का वर्ल्ड बॉक्सिंग फैमली में स्वागत करते हैं। यह बेहद रोमांचक कदम है, जिससे एशिया में हमारी मौजूदगी बढ़ेगी। हम भारतीय महासंघ के साथ मिलकर संयुक्त लक्ष्य के लिए काम करेंगे।

पेरिस ओलिंपिक में IOC की देखरेख में होंगे बॉक्सिंग के इवेंट
26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलिंपिक में बॉक्सिंग के इवेंट IOC की देखरेख में आयोजित होंगे। इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन लगातार दूसरे ओलिंपिक गेम्स का हिस्सा नहीं होगा। टोक्यो ओलिंपिक के बाद लगातार दूसरे बड़े इवेंट का हिस्सा नहीं होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.