भारत–न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबला: रायपुर यातायात पुलिस ने जारी की मार्ग और पार्किंग व्यवस्था

Updated on 23-01-2026 12:05 PM

रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले को देखते हुए राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने विस्तृत मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की है। साथ ही, स्टेडियम में सुरक्षा कारणों से कई वस्तुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। रायपुर शहर से आने वाले दर्शक तेलीबांधा थाना तिराहा, एनएच-53, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होते हुए नया रायपुर मार्ग से स्टेडियम पहुंचेंगे और सांई अस्पताल व सेंध तालाब पार्किंग में वाहन खड़े कर पैदल प्रवेश करेंगे। बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर-धमतरी, बलौदाबाजार-खरोरा और महासमुंद-सारायपाली मार्ग से आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग निर्धारित रूट और पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। पासधारी वाहनों के लिए भी विशेष मार्ग और पार्किंग व्यवस्था की गई है।यातायात पुलिस ने बताया कि 23 जनवरी को दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गों पर मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम में शराब, तंबाकू उत्पाद, बोतल, बैग, कैमरा, लैपटॉप, हथियार, खाद्य सामग्री सहित कई वस्तुओं पर रोक लगाई गई है। यातायात पुलिस ने दर्शकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और सुरक्षा नियमों का सहयोग कर मैच का आनंद सुरक्षित माहौल में लें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.