महामुकाबले के लिए तैयार भारत-पाकिस्तान, मुंबई के वानखेड़े जैसा होगा न्यूयॉर्क का मैदान

Updated on 16-05-2024 12:37 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का कुछ हिस्सा अमेरिका में हो रहा है। 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक्स में क्रिकेट वापसी कर रहा है। पूरी दुनिया उत्सुक है कि अमेरिका में क्रिकेट को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा है, जहां ये खेल बिल्कुल नया है। अमेरिका में क्रिकेट को सफल बनाने के लिए 9 जून को नासाउ काउंटी स्टेडियम में होने वाला भारत-पाकिस्तान का मैच काफी ज्यादा अहम होगा। ये स्टेडियम मैनहट्टन से 35 किलोमीटर पूर्व में है।

इसीलिए ICC और यूनाइटेड स्टेट्स क्रिकेट ने सिर्फ 6 महीने में 34,000 दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसी मैदान पर 8 मैच खेले जाएंगे जिनमें से 3 में भारत खेलेगा। इस स्टेडियम का उद्घाटन दिग्गज जमैकाई स्प्रिंटर उसेन बोल्ट ने किया है।

वानखेड़े की तरह है नासाउ काउंटी स्टेडियम

इस खास मौके से पहले ICC के इवेंट्स हेड क्रिस टेटली ने कहा कि ये मैदान आसानी से अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि,'जब भी कोई नया स्टेडियम बनता है तो उसके आकार को लेकर कई सवाल उठते हैं। लेकिन नासाउ काउंटी स्टेडियम मैदान कोई छोटा मैदान नहीं है, ये सेंटर से 75 गज पूर्व-पश्चिम और 67 गज उत्तर-दक्षिण है। ये वानखेड़े स्टेडियम के आकार के बराबर है। यहां का ड्रेनेज की सुविधा भी विश्व स्तरीय होगी।'

आईसीसी ने इस स्टेडियम पर की जमकर मेहनत

कुछ समय पहले तक ये सिर्फ एक साधारण पार्क था और ICC ने इसे जल्द से जल्द तैयार करने के लिए काफी मेहनत की। मैदान के अलावा चार मुख्य पिचों के साथ 6 अभ्यास पिचें भी हैं और टूर्नामेंट के लिए ड्रॉप-इन पिचों का इस्तेमाल किया जाएगा। पिचों को फ्लोरिडा में एडिलेड ओवल के मुख्य क्यूरेटर डेमियन हॉफ की निगरानी में तैयार किया गया है और ट्रकों में न्यूयॉर्क लाया गया है। हॉफ, जो शानदार पिच बनाने में माहिर हैं, उनका कहना है कि ये एक बड़ी चुनौती थी लेकिन वो चीजों से खुश हैं।

उन्होंने कहा कि, 'पिचों में गति और बाउंस होगा और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आएगी, जो खिलाड़ी पसंद करते हैं। हमारा लक्ष्य ऐसी पिचें तैयार करना है जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान अच्छी रहें और खिलाड़ियों को खेलने में मजा आए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.