भारत-पाकिस्तान का सबसे बवाली मैच, मारपीट छोड़कर सब हो गया, पैर पटकने लगे जावेद मियांदाद

Updated on 13-10-2023 02:08 PM
अहमदाबाद: भारत-पाकिस्तान का इतिहास विवादों से भरा हुआ है। मैदान पर जब भी दोनों टीमें आपस में टकराती हैं तो खिलाड़ियों के बीच भी तनातनी देखने को मिल जाती है। वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को भारत-पाकिस्तान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबला होना है। इसी बहाने चलिए एक पुराना किस्सा याद करते हैं, जब मैदान पर भारी तनाव हो गया था। 1992 में पहली बार वर्ल्ड कप रंगीन कपड़ों में खेला गया। सिडनी में खेले गए उस मैच में जावेद मियांदाद और किरण मोरे का विवाद आज भी जेहन में ताजा है।

विवाद का दूसरा नाम मियांदाद
पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद को विवाद का दूसरा नाम माना जाता है। कभी वह डेनिस लिली से बहस कर जाते थे तो कभी अपने ही टीममेट अब्दुल कादिर को मैदान के बाहर चाकू लेकर डराने लगे थे। उस मुकाबले में भारत ने 49 ओवर में सात विकेट पर 216 रन बनाए थे। लक्ष्य आसान था, लेकिन पाकिस्तानी टीम सिर्फ 173 रन पर ही ढेर हो गई।

किरण मोरे बार-बार अपील करते थे
आमिर सुहैल ने 62 रन बनाए। सलीम मलिक 12 रन बनाकर पवेलिय़न लौट गए। कप्तान इमरान खान तो खाता तक नहीं खोल पाए। इसके बाद वसीम अकरम को विकेटकीपर किरण मोरे ने चार रन पर स्टंप कर दिया। इधर भारतीय प्लेयर्स में उत्साह बढ़ता गया उधर पाकिस्तानी खेमे में हताशा। किरण मोरे विकेट के पीछे बार-बार उछल-उछलकर अपील कर रहे थे।

...और जावेद भाई को आया गुस्सा
मैच में सचिन तेंदुलकर ने भी 10 ओवर गेंदबाजी की और एक विकेट भी चटकाया। उनके ओवर में मियांदाद अचानक भड़क गए थे। दरअसल, पाकिस्तानी मिडिल ऑर्डर की जान जावेद मियांदाद पर दबाव बनाया जा रहा था, जिसे खत्म करने के लिए उन्होंने अचानक पीछे पलटकर किरण मोरे से कुछ कहा और फिर मोरे की ही तरह कूदकर नकल उतारने लगे, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। पश्चिमी मीडिया ने दूसरे दिन 'जंपिंग जावेद' की हेडिंग के साथ आर्टिकल छापी और मियांदाद की वह तस्वीर लोगों की याद का हिस्सा बन गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.