'वर्ल्ड इवेंट में डरपोक जैसा गेम खेलता है भारत', पूर्व इंग्लिश कप्तान का बड़ा दावा

Updated on 12-10-2022 06:38 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के अभियान शुरू होने से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भारत वर्ल्ड इवेंट में डरपोक जैसा गेम खेलता है। उनका यह बयान पिछले दो बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत की अप्रोच को देखने के बाद आया है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी, वहीं एशिया कप 2022 में भी टीम फाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी। नासिर हुसैन ने इसी के साथ टीम इंडिया को सलाह देते हुए कहा है कि वर्ल्ड कप जैसे इवेंट में उन्हें उसी मानसिकता के साथ खेलना चाहिए जिसके साथ वह द्वीपक्षीय सीरीज में खेलती है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट से बात करते हुए कहा 'ICC इवेंट्स में भारत के साथ एक बड़ा मुद्दा रहा है, उनके पास अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें वह रोटेट करते और आराम देते रहते हैं। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सभी को हर क्षेत्र में हराया है, मगर यह भी सच्चाई है कि वर्ल्ड इवेंट (बड़े टूर्नामेंट्स) में वह डरपोक जैसा गेम खेलते हैं। ऐसा लगता है जैसे वह अपने खोल (shell) में चले जाते हैं।'

उन्होंने आगे कहा 'हालांकि ये भी कहना होगा कि उन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में कुछ निडर खेल भी दिखाया है, खासकर पावरप्ले में। टीम इंडिया के पास आक्रामक पारियां खेलने की क्षमता है। सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं, हालांकि टीम से दो स्टार प्लेयर रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह बाहर हैं। टीम इंडिया को वही मानसिकता रखनी होगी, जो वह द्विपक्षीय सीरीज में रखते हैं।'

बता दें, भारत टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना पहला मैच चिर-प्रतीद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगी। भारतीय टीम को इस महामुकाबले से पहले दो ऑफिशल वॉर्म-अप मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने है। वहीं भारत टीम ऑस्ट्रेलिया की कंडीशन में ढलने के लिए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अभ्यास मैच खेल रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
Advt.