पीएम मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था के फ्रेजाइल-5 से टॉप-5 में पहुंचा भारत : अरुण साव

Updated on 31-05-2023 09:39 PM
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के शानदार 9 वर्ष पूरे किए हैं। ये नौ साल वास्तव में भारत के लिए युगपरिवर्तनकारी रहे हैं। इस कालखंड में देश ने जिन ऊँचाइयों को छूआ है, वह निस्संदेह ऐतिहासिक हैं। बीते 9 वर्ष वास्तव में भारत के नवनिर्माण के, गरीब कल्याण के 9 वर्ष रहे हैं। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। बीते 9 सालों में भारत ने पॉलिसी पैरालिसिस' से 'डिसाइसिव पॉलिसी' और अर्थव्यवस्था में 'फ्रेजाइल फाइव' से 'टॉप फाइव' की यात्रा की है। भारत ने बीते 9 साल में एक पार्टी के 'अपना परिवार अपना विकास' की नीति को दरकिनार कर 'सबका साथ, सबका विकास' की कहानी लिखी है। प्रधानमंत्री ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को समाप्त कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है।

उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव में पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस अवसर को एक महोत्सव के रूप में मनाने जा रही है। पार्टी ने ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के मोदी के मंत्र को जन-जन तक पहुचाने की योजना बनायी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 31 मई से 30 जून तक एक महासंपर्क अभियान कार्यक्रम शुरू किया है। 31 मई को राजस्थान के अजमेर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक महारैली करके इस महासंपर्क अभियान का शुभारंभ करेंगे। अगले एक महीने में देश भर में इस तरह की 51 महारैली आयोजित की जायेगी।

उन्होंने बताया कि 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि के दिन प्रधानमंत्री मोदी डिजिटल रैली के माध्यम से 10 लाख बूथों पर समर्थकों, समाज में काम करने वाले लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद एवं संपर्क करेंगे। 30 दिनों के इस महा जनसंपर्क के अंतर्गत पूरे देश भर में 500 से अधिक सभाएं और 600 से अधिक प्रेस वार्ता आयोजित होंगे। इस दौरान 500 से अधिक लोकसभा और 4,000 से अधिक विधानसभों में 5 लाख से अधिक विशिष्ट परिवारों और हर लोक सभा में 1,000 विशिष्ट परिवारों से संपर्क साधा जाएगा।

भाजपा ने 543 लोक सभाओं को 144 क्लस्टरों में बांटा है। हर क्लस्टर में तीन से चार लोक सभा को शामिल किया गया है। हर क्लस्टर में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता 8 दिन गुजारेंगे। पार्टी नेताओं और एवं कार्यकर्ताओं की दो टोलियां बनाई गई है। केंद्रीय मंत्रियों एवं पार्टी पदाधिकारियों जैसे 288 बड़े नेता इस टोली में रहेंगे। ये 288 नेता हर विधानसभा में एक हजार मुख्य परिवारों से मिलेंगे, उन्हें नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों की बुकलेट देंगे और उनसे समर्थन भी मांगेंगे।

पार्टी ने नौ वर्ष की उपलब्धियों को लेकर एक वेबसाइट 9yearsofseva.bjp.org भी लॉन्च की है। भाजपा ने जन संपर्क एवं जनता से समर्थन के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 भी लॉन्च किया है। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण का मंत्र जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास यात्रा के यही समय है, सही समय है और रुके नहीं, आगे बढ़े के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महासंपर्क अभियान के संयोजक शिवरतन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व सह संयोजक श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, मीडिया प्रभारी  अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल समिति के सदस्य अमरजीत छाबड़ा शामिल रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.