भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, मलेशिया को 8-1 से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बनाई जगह

Updated on 11-09-2024 06:35 PM
हुलुनबुइर: डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने बुधवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में मलेशिया को 8-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत तीसरी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत के लिए मैच में राज कुमार पाल ने तीसरे, 25वें और 33वें मिनट में तीन गोल दागे जबकि अराईजीत सिंह हुंडल ने छठे और 39वें मिनट में दो गोल किए। जुगराज सिंह ने सातवें, हरमनप्रीत सिंह ने 22वें और उत्तम सिंह ने 40वें मिनट में एक एक गोल दागे।

मलेशिया के लिए अखिमुल्लाह अनुवर ने 34वें मिनट में एक गोल किया। भारत अभी तीन जीत से नौ अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है। छह टीम का टूर्नामेंट राउंड रॉबिन प्रारूप में खेला जा रहा है और शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें 16 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी जबकि 17 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में भारतीय टीम की टक्कर मेजबान चीन के साथ थी। इस मैच में चीन से टीम इंडिया को कड़ी टक्कर मिली , लेकिन इसके बावजूद वह एक भी गोल नहीं दाग सकी। ऐसे में भारत ने चीन के खिलाफ अपने पहले मैच 3-0 से धमाकेदार जीत हासिल की थी। चीन को पटकने के बाद भारतीय टीम की भिड़ंत जापान से हुई थी।

जापान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया था। इस मैच में भारत ने जापान को 5-1 से हराया था। वहीं अब अपने तीसरे में टीम इंडिया ने मलेशिया को 8-1 से रौंदा। भारतीय चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार खेल दिखा रही है। अब भारत की तरफ से 16 गोल किए गए हैं, जिसमें 11 मैदानी गोल है। ऐसे में इस फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया को खिताबी जीत प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.