'भारत हमारे लिए पाकिस्तान से मोर्चा ले', अफगानिस्तानी क्रिकेटर ने मांगी मदद, लिखा भावुक मैसेज
Updated on
18-03-2026 01:16 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर स्ट्राइक से पूरा अफगानिस्तान हिल गया है। कई मासूमों ने अपनी जान गंवा दी है। इस मुश्किल समय में अफगानिस्तान के क्रिकेटर्स अपने देश के साथ खड़े हैं। उन्होंने इस घटना को लेकर दुख जाहिर किया है और पाकिस्तान की इस नीच हरकत की निंदा भी की है। अब अफगानिस्तान के युवा खिलाड़ी अल्लाह गजनफर ने भी भारत को मैसेज दिया है।
अल्लाह गजनफर ने दिया इमोशनल बयान
अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजनफर ने न्यूज 18 से इंटरव्यू के दौरान कहा, 'जो लोग वहां हैं उनके पास ट्रीटमेंट के लिए पैसे नहीं हैं और अब उन्होंने उस जगह को भी टारगेट किया। उन लोगों को शहीद कर दिया। अफगानिस्तान के लोगों को यह स्वीकार नहीं है। मुझे नहीं पता वो क्या साबित करना चाहते हैं। वो आते हैं और आम लोगों को टारगेट करते हैं। हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते। अफगानिस्तान इसे स्वीकार नहीं कर सकता।'अल्लाह गजनफर ने आगे कहा, 'इंडिया हमारा क्लोज फ्रेंड है। हम उनसे जुड़ना चाहते हैं। इन मुद्दों के बारे में बात करने के लिए ताकि ऐसी चीजें न हों। हमारी दूसरे देशों से भी यह रिक्वेस्ट है। यह लोगों के लिए सही नहीं है। इस वक्त दुनिया काफी चुनौतियों से गुजर रही है और यह किसी के लिए ठीक नहीं है।'
मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे आईपीएल 2026
18 साल के अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजनफर आईपीएल 2026 में पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। मिनी ऑक्शन से पहले एमआई ने गजनफर को रिटेन कर लिया था। अल्ला गजनफर ने अब तक अफगानिस्तान के लिए एक टेस्ट, 14 वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेले हैं।
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…