I.N.D.I.A ने घोसी उपचुनाव में दिखाई एकजुटता, लेफ्ट के सपोर्ट से SP कैंडिडेट का कितना भला होगा

Updated on 28-08-2023 01:15 PM
मऊ/लखनऊ: मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव (Ghosi By Election) को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। पांच सितंबर को यहां वोटिंग होनी है। कांग्रेस और राष्‍ट्रीय लोकदल के बाद अब वाम दलों-सीपीआई, सीपीआई (एम) और सीपीआई (एमएल) ने भी सपा उम्मीदवार को सुधाकर सिंह को अपना समर्थन दिया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के नेताओं का कहना है कि संविधान-देश को बचाने और यूपी में बुलडोजर शासन से छुटकारा पाने के लिए भाजपा को हराने के लिए यह निर्णय जरूरी है। उत्‍तर प्रदेश में वाम दलों का प्रभाव पूरी तरह से खत्‍म हो चुका है। ऐसे में यहां सवाल उठ रहे हैं कि लेफ्ट के समर्थन से सपा उम्‍मीदवार को जीतने में कितनी मदद मिलेगी?

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी सपा आलाकमान को समर्थन का पत्र भेजा है। इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने सपा को समर्थन देने की घोषणा की थी। एक दिन बाद रविवार को वाम दलों ने भी सपा को समर्थन देने का वादा किया। गौरतलब है कि सपा को अब कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी), भाकपा, माकपा, भाकपा (एमएल), जदयू और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी (एसएसपी) का समर्थन प्राप्त है। दूसरी तरफ भाजपा को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) और निषाद पार्टी का समर्थन है। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने इस सीट से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। हालांकि उसने किसी भी उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा भी नहीं की है।

विपक्षी गठबंधन बनने के बाद पहला उपचुनाव


I.N.D.I.A के गठन के बाद होने वाले पहले उपचुनाव में विपक्ष और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। भाजपा ने दारा सिंह चौहान को मैदान में उतारा है और समाजवादी पार्टी ने पूर्व घोसी विधायक सुधाकर सिंह को टिकट दिया है। पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान 2022 विधानसभा चुनाव से पहले सपा में शामिल हो गए थे। उन्‍होंने घोसी सीट से जीत हासिल की थी। विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद वह पिछले महीने फिर से भाजपा में शामिल हो गए, जिससे उपचुनाव कराया जा रहा है। सीपीआई (एमएल) के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि 2024 के आम चुनावों से पहले इस उपचुनाव में I.N.D.I.A और एनडीए दोनों गठबंधन आमने-सामने होंगे और इसलिए एनडीए को हराना आवश्यक है। CPI (M) के सचिव हीरालाल यादव ने कहा कि यूपी में बीजेपी को हराना राज्य के लोगों, लोकतंत्र और संविधान के हित में है।

कभी वामपंथियों का गढ़ माना जाता था मऊ और आजमगढ़


आपको बता दें कि मऊ और आजमगढ़ पट्टी को कभी वामपंथियों का गढ़ माना जाता था। आजादी के बाद इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व जय बहादुर सिंह और झारखंड राय जैसे वामपंथी नेताओं और भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल अंजान ने किया था। अंजान घोसी लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। भाकपा के राज्य सचिव अरविंद राज स्वरूप ने कहा है कि सपा आलाकमान को समर्थन पत्र भेजा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.