भारत-साउथ अफ्रीका पहला टी-20 बारिश के कारण रद्द

Updated on 11-12-2023 01:51 PM

भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। डरबन में मुकाबले से पहले ही बारिश होने लगी और टॉस तक नहीं हो सका। आखिरकार मैच रद्द करना पड़ा।

3 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 दिसंबर को पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जाएगा। भारत ने 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी।

अब तक 61 टी-20 इंटरनेशनल रद्द हुए
टी-20 इंटरनेशनल के इतिहास में अब तक 61 मुकाबले अलग-अलग कारणों से रद्द हुए हैं। सबसे ज्यादा वेस्टइंडीज के 10 मुकाबले नो रिजल्ट रहे हैं।

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 बेनतीजा
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 25 टी-20 मैच खेले गए हैं। दोनों के बीच दूसरा टी-20 नो रिजल्ट रहा है। 13 में भारत और 10 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली।

एनगिडी सीरीज से बाहर

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोट की वजह से टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (CSA) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी थी। एनगिडी की जगह तेज गेंदबाज ब्यूरन हेंड्रिक्स को स्क्वॉड में शामिल किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.