भारत कंधार में खोलेगा वाणिज्य दूतावास? पाकिस्तान को लगेगा बड़ा झटका, चाबहार से होगा व्यापार

Updated on 09-03-2024 01:13 PM
काबुल: भारत के एक प्रतिनिधिमंडल ने अफगानिस्तान की राजधानी में तालिबान शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। यहां भारत की अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता देने पर चर्चा की गई। लेकिन एक चर्चा और हुई जिसे सुन पाकिस्तान को मिर्ची लग सकती है। दरअसल भारत ने अफगान व्यापारियों की ओर से चाबहार बंदरगाह के इस्तेमाल पर भी चर्चा की। भारतीय अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को तालिबानी शासन के विदेश मंत्री अमीर खान मोत्ताकी से मुलाकात की। इस बीच इस बात की भी अटकलें लग रही हैं कि भारत अफगानिस्तान में महावाणिज्यिक दूतावास खोल सकता है।

भारत अफगानिस्तान के जरिए व्यापार शुरू करना चाहता है। भारत का प्रतिनिधिमंडल अफगानिस्तान के व्यापारियों से भी मिला। भारत ने कहा, 'अफगानिस्तान के लोगों के साथ ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंध हैं और ये पुराने संबंध हमारे दृष्टिकोण का मार्गदर्शन करते रहेंगे।' तालिबानी विदेश मंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता जिया अहमद टकाल ने कहा भारतीय अधिकारियों और अफगान व्यापारियों के बीच आर्थिक और वीजा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

अफगान व्यापारियों को मिलेगा वीजा

तालिबान के सत्ता में वापस लौटने के बाद भारत ने अफगान नागरिकों को वीजा जारी करना बंद कर दिया। लेकिन तब से काबुल के साथ उसने आश्चर्यजनक तरीके से सकारात्मक संबंध स्थापित किए। इससे पहले तालिबान और भारत के बीच संबंध अच्छे नहीं रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भारत इसे पाकिस्तान का प्रतिनिधि मानता था। तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय प्रतिनिधि ने अफगान व्यापारियों को वीजा जारी करने के लिए जरूरी फैसिलिटी स्थापित करने का आश्वासन दिया है।

पाकिस्तान को लगेगा झटका

काबुल नाउ की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सप्ताह की शुरुआत में कई मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि भारत प्रमुख व्यापारिक केंद्र कंधार में एक वाणिज्य दूतावास खोलने की कोशिश कर रहा है। यह शहर पाकिस्तान के करीब है। यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि पहले की सरकार में भी इस्लामाबाद कंधार और जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावासों की मौजूदगी पर आपत्ति जताता रहा है। पाकिस्तान इनपर जासूसी और सरकार विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाता रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.