पहले टॉस के आधार पर भारत को बनाया विजेता फैन्स के भड़कने के बाद बांग्लादेश भी विनर घोषित

Updated on 09-02-2024 01:06 PM

SAFF महिला अंडर-19 फुटबॉल चैंपियनशिप में विनर को लेकर विवाद होने के बाद भारत और बांग्लादेश की टीम को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

पेनल्टी शूटआउट में भी स्कोर 11-11 रहने के बाद मैच का फैसला टॉस के आधार पर हुआ। टॉस भारत के पक्ष में रहा। जिसके बाद बांग्लादेश के फैन्स भड़क गए और उन्होंने पत्थर और बोतलें फेंकना शुरू कर दीं। इसके एक घंटे बाद भारत और बांग्लादेश को संयुक्त रूप से विजेता घोषित करने का फैसला किया गया।

निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा
बांग्लादेश में खेले गए फाइनल में निर्धारित 90 मिनट में दोनों टीमें एक-एक गोल ही कर पाईं। जिसके बाद इसके बाद पेनल्टी शूटआउट हुआ, यह भी बराबरी पर रहा और गोलकीपरों सहित दोनों टीमों के सभी 11 खिलाड़ियों ने अपने पेनल्टी किक को गोल में बदल दिया।

स्कोरलाइन 11-11 पर पहुंचने के बाद रेफरी पेनल्टी शूटआउट जारी रखने ही वाली थी, पर फ‍िर उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों के कप्तानों को बुलाया और टॉस उछाला। टॉस भारत जीतने में सफल रहा और उसने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

बांग्लादेशी फैन्स ने बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं
भारत को विजेता घोषित किए जाने के बाद बांग्लादेशी फैन्स भड़क गए। वे ग्राउंड में बोतलें फेंकने लगे और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सुरक्षित घेरे से बाहर निकाला गया।

मैच कमिश्नर ने एक घंटे बाद फैसला बदल दिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित करने का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद मैच कमिश्नर ने एक घंटे बाद दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.