भारत अपने पहले मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगा, इस दिन से शुरू होगा अंडर-19 वर्ल्ड कप, सामने आया शेड्यूल

Updated on 12-12-2023 01:34 PM
दुबई: भारत आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 20 जनवरी को खेलेगा। यह मैच साउथ अफ्रीका के ब्लोमफोंटेन में बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। आईसीसी ने सोमवार को इस प्रतियोगिता का संशोधित कार्यक्रम जारी किया। पहले यह टूर्नामेंट श्रीलंका में आयोजित किया जाना था, लेकिन आईसीसी ने सरकारी हस्तक्षेप के कारण उसके क्रिकेट बोर्ड को निलंबित कर दिया और फिर अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी साउथ अफ्रीका को सौंप दी। भारतीय टीम को बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 जनवरी को दो मैचों से होगी, जिसमें आयरलैंड का सामना अमेरिका से और वेस्टइंडीज का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लेंगी जिन्हें चार ग्रुप्स में बांटा गया है।

टूर्नामेंट में भारत, बांग्लादेश, अमेरिका, वेस्टइंडीज, नामीबिया, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, नामीबिया, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी 16 भाग लेने वाली टीमों के साथ 41 मैच होंगे। आयरलैंड और यूएसए ब्लोमफोंटेन के मैंगौंग ओवल में चैंपियनशिप के उद्घाटन मैच में हिस्सा लेंगे। पोटचेफस्ट्रूम में जेबी मार्क्स ओवल, पूर्वी लंदन में बफ़ेलो पार्क, किम्बर्ली में किम्बर्ली ओवल और बेनोनी में विलोमूर पार्क अन्य चार स्थान हैं। मुख्य टूर्नामेंट में जाने से पहले टीमें 13 और 17 जनवरी तक दो अभ्यास मैच भी खेलेंगी।

  • ग्रुप ए: भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड, अमेरिका
  • ग्रुप बी: इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड
  • ग्रुप सी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, नामीबिया, जिंबाब्वे
  • ग्रुप डी: अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, नेपाल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत के इस लंबे और महत्वपूर्ण दौरे के लिए…
 05 October 2026
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्कों और शानदार प्रदर्शन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद हाल…
 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
Advt.