श्रीलंका के खिलाफ 7वीं बार खिताब जीतने उतरेगा भारत

Updated on 15-10-2022 05:34 PM

विमेंस एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 1 बजे से खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 7वीं बार इस खिताब को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, वहीं श्रीलंका की नजरें पहले टाइटल पर होगी। श्रीलंका इस मेगा इवेंट के पहले संस्करण से ही हिस्सा रहा है मगर आज तक खिताब नहीं जीत पाया, वहीं भारत ने 7 में से 6 बार ट्रॉफी अपने नाम की है। 2018 में खेले गए आखिरी विमेंस एशिया कप में भारत को बांग्लादेश के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, मगर इस बार टीम इंडिया कोई चूक किए बिना जीत की लय में वापस लौटना चाहेगी।

बात दोनों टीमों के अभी तक इस टूर्नामेंट के सफर की करें तो, विमेंस एशिया कप 2022 में दोनों टीमों ने अपने अभिया का आगाज एक दूसरे के खिलाफ ही किया था। भारत ने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 41 रनों से धूल चटाई थी। टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के 6 में से 5 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। भारत को एकमात्र हार का सामना पाकिस्तान के खिलाफ करना पड़ा था। वहीं बात श्रीलंका की करें तो यह टीम 6 में से 4 मैच जीतकर नॉकआउट में पहुंची थी। श्रीलंका को भारत के अलावा पाकिस्तान ने ही शिकस्त दी थी।

सेमीफाइनल में भारत को आसान मुकाबला मिला था, डिफेंडिंग चैंपियन बांग्लादेश का मैच बारिश की वजह से धुलने के कारण थाईलैंड ने सेमीफाइनल के लिए पहली बार क्वालीफाई किया था। भारत ने इस टीम को 74 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं श्रीलंका ने पाकिस्तान से ग्रुप स्टेज में मिली हार का बदला चुकता करते हुए खिताबी मुकाबले में भारत के साथ जगह बनाई। 




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.