भारत आज वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरते ही बनाएगा धांसू रिकॉर्ड, सिर्फ पाकिस्तान ही कर सका है ऐसा

Updated on 03-08-2023 03:16 PM
तारोबा: वनडे सीरीज जीतने के 48 घंटे के भीतर भारतीय क्रिकेट टीम अब टी20 फॉर्मेट में ढलते हुए पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में आज वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेगी। युवा खिलाड़ियों के लिए यह खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा। भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती और टी20 फॉर्मेट में भी उसका पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम में यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा और मुकेश कुमार जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर तिलक और यशस्वी को पहली बार भारतीय टी20 टीम में मौका मिला है और वे इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे।
अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने पहली बैठक में संजू सैमसन पर भरोसा जताया है जिस पर यह विकेटकीपर बल्लेबाज खरा उतरना चाहेगा। रवि बिश्नोई की टीम में वापसी हुई है जो युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के साथ स्पिन की बागडोर संभालेंगे। भारतीय टॉप ऑर्डर में ईशान किशन, शुभमनन गिल और यशस्वी जैसे बल्लेबाज हैं जबकि मिडल ऑर्डर में हार्दिक और सूर्यकुमार यादव के रहते बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत लग रहा है सिक्के की उछाल पक्ष में रहने पर भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सक्षम है। वेस्टइंडीज को टेस्ट और वनडे सीरीज हारने के बावजूद हल्के में नहीं लिया जा सकता। खेल के इस सबसे छोटे फॉर्मेट की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन टीम उलटफेर करने की ताकत रखती है। हालांकि, तीसरे वनडे में हार के बाद मेजबान टीम के हौसले पस्त होंगे।
सुविधाओं पर सवाल उठाए
भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने वेस्टइंडीज दौर पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को इन मसलों का हल निकालने पर गौर करना चाहिए। हार्दिक ने कहा,'अगली बार जब हम यहां आएं तो चीजें बेहतर हो सकती हैं। यात्रा से लेकर हर चीज के प्रबंधन तक। पिछले साल भी कुछ परेशानियां हुई थीं। वेस्टइंडीज क्रिकेट को इस पर गौर करके यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जब कोई टीम दौरे पर आती है तो उसे लक्जरी नहीं चाहिए होती है, बल्कि मूलभूत जरूरतों का ध्यान रखा जाना चाहिए।' भारतीय टीम की त्रिनिदाद से बारबाडोस की देर रात की फ्लाइट करीब चार घंटे देरी से रवाना हुई जिससे सीरीज के पहले मैच से पूर्व खिलाड़ियों की नींद पूरी नहीं हुई।
  • भारत: 1
  • वेस्टइंडीज: 7

वेस्टइंडीज vs भारत हेड टु हेड
  • कुल मैच: 25
  • भारत जीता: 17
  • वेस्टइंडीज जीता: 7
  • नो रिजल्ट: 1

नंबर्स गेम
  • 6 विकेट 17 रन देकर ओबेद मैकॉय ने लिए थे भारत के खिलाफ पिछले साल खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में। यह दोनों देशों के बीच सीरीज में बेस्ट बॉलिंग फिगर है
  • 200वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा आज भारत। केवल पाकिस्तान (223) ने भारत से अधिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं

संभावित XI
भारत: शुभमनन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान

वेस्टइंडीज: काइल मायर्स, जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान),जेसन होल्डर, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसफ

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.