तूफानी तेजी से दौड़ेगा भारत! संयुक्त राष्ट्र ने बदला विकास दर का अनुमान, कह दी ये बड़ी बात

Updated on 17-05-2024 02:39 PM
नई दिल्ली: भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। अब संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर के अनुमानों को संशोधित किया है, जिसके मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था साल 2024 में करीब 7 फीसदी की दर से बढ़ेगी। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि मजबूत सार्वजनिक निवेश और लचीले निजी उपभोग के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी बनी रहेगी। संयुक्त राष्ट्र ने '2024 के मध्य तक विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाओं' पर रिपोर्ट जारी की है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, 'भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए पूर्वानुमान है कि यह साल 2024 में 6.9 फीसदी की विकास दर से बढ़ेगी और 2025 में यह विकास दर 6.6 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान जताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बाहरी मांग में कमी से व्यापारिक निर्यात वृद्धि पर असर पड़ता रहेगा, लेकिन फार्मास्यूटिकल्स और रसायन निर्यात में जोरदार वृद्धि होने की उम्मीद है।' संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि मजबूत घरेलू मांग और मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में भी मजबूत विकास का भारत को फायदा मिला है।

भारत में पहले विकास दर का इतना था अनुमान

पहले संयुक्त राष्ट्र ने इस साल जनवरी महीने में भारत के लिए 6.2 प्रतिशत जीडीपी का पूर्वानुमान लगाया था। अब इसे संशोधित किया गया है। जनवरी में लॉन्च की गई संयुक्त राष्ट्र की विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना (WESP) 2024 रिपोर्ट में कहा गया था कि मजबूत घरेलू मांग और विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि के बीच 2024 में भारत में विकास दर 6.2 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। आर्थिक स्थिति के नवीनतम आंकलन में 2025 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि का जनवरी में अनुमान 6.6 प्रतिशत पर अपरिवर्तित बना हुआ है।

भारत में महंगाई पर ये है अनुमान

अपडेट में कहा गया है कि भारत में उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति (consumer price inflation) में कमी आई है। यह साल 2023 में जहां 5.6 फीसदी थी। अब साल 2024 में कम होकर 4.5 फीसदी हो गई है। इसी तरह, अन्य दक्षिण एशियाई देशों में महंगाई दर 2023 में घटी और 2024 में और कम होने की उम्मीद है, जो मालदीव में 2.2 प्रतिशत से लेकर ईरान में 33.6 प्रतिशत तक होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में, मजबूत विकास और उच्च श्रम शक्ति भागीदारी के बीच श्रम बाजार संकेतक भी बेहतर हुए हैं। भारत की सरकार पूंजी निवेश बढ़ाने की कोशिश करते हुए धीरे-धीरे राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.