इंडिया विमेंस ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया मंधाना-शेफाली ने 137 रन की पार्टनरशिप की

Updated on 06-01-2024 01:09 PM

इंडिया विमेंस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी-20 में 9 विकेट से हरा दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया टीम 19.2 ओवर में 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत ने 17.4 ओवर में ही एक विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया।

इंडिया विमेंस से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने फिफ्टी लगाई। दोनों ने 137 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप कर टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया। भारत से तितास साधू ने 17 रन देकर 4 विकेट झटके। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। टीम ने 33 रन के स्कोर पर ही 4 विकेट गंवा दिए। एलिसा हीली 8 और बेथ मूनी 17 रन बनाकर आउट हुईं। जबकि ताहलिया मैक्ग्रा और एश्ले गार्डनर खाता भी नहीं खोल सकीं।

लीचफिल्ड-पेरी ने संभाला
4 विकेट जल्दी गिरने के बाद एलिस पेरी और फीब लीचफिल्ड ने टीम को संभाला। दोनों ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। लीचफिल्ड 49 रन बनाकर आउट हुईं और दोनों के बीच 79 रन की पार्टनरशिप टूटी। आखिर में पेरी भी 37 रन बनाकर आउट हो गईं।

मिडिल ओवर्स में झटकों के बाद ऑस्ट्रेलिया उबर नहीं सकी और 19.2 ओवर में ही 141 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। ग्रेस हैरिस एक, एनाबेल सदरलैंड 12, जॉर्जिया वेयरहम 5 और मेगन शट एक रन बनाकर आउट हो गईं।

तितास साधू को 4 विकेट
भारत से 19 साल की तेज गेंदबाज तितास साधू ने महज 17 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। जबकि रेणुका सिंह और अमनजोत कौर को 1-1 सफलता मिली।

मंधाना-शेफाली मे 137 रन की पार्टनरशिप की
142 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंडिया विमेंस टीम को ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने 6 ओवर में ही टीम का स्कोर 59 रन के पार पहुंचा दिया। स्मृति मंधाना 52 बॉल पर 54 रन बनाकर आउट हुईं और उनकी शेफाली के साथ 137 रन की पार्टनरशिप टूटी।

शेफाली ने नॉटआउट रहकर जीत दिलाई
मंधाना के आउट होने के बाद भारत को जीत के लिए 5 ही रन की जरूरत थी। नंबर-3 पर उतरीं जेमिमा रोड्रिग्ज के साथ शेफाली ​​​​​​वर्मा टिकी रहीं और टीम को 18वें ओवर में जीत दिलाई। शेफाली ने 44 बॉल पर 64 रन की पारी खेली। उनके सामने जेमिमा 6 रन बनाकर नॉटआउट रहीं। ऑस्ट्रेलिया से एकमात्र विकेट जॉर्जिया वेयरहम ने लिया।

दूसरा टी-20 मैच 7 जनवरी को
पहले टी-20 में जीत के साथ इंडिया विमेंस टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टी-20 इसी मैदान पर 7 जनवरी को खेला जाएगा। जबकि तीसरा मैच 9 जनवरी को होगा। ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम इस वक्त भारत में तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलने आई है। एकमात्र टेस्ट भारत ने 8 विकेट से जीता था। जबकि वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से अपने नाम की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.