इंडिया विमेंस टीम ने तीसरा वनडे 5 विकेट से जीता:वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप किया, रेणुका ठाकुर प्लेयर ऑफ द सीरीज

Updated on 28-12-2024 01:23 PM

भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने तीसरे और आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया। भारतीय टीम ने पहला मैच 211 और दूसरा 115 रन से जीता था। 3 वनडे में 10 विकेट लेने वालीं रेणुका सिंह ठाकुर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं।

वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.5 ओवर में 162 रन पर ही सिमट गई। जवाब में भारत ने 28.2 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। दीप्ति शर्मा ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने नाबाद 39 रन बनाए और 6 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हेनरी का अर्धशतक, दीप्ति को 6 विकेट

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 38.5 ओवर में 162 रन बनाए। मैच के पहले ओवर में ही रेणुका सिंह ने दोनों ओपनर्स को आउट कर दिया। कीयाना जोसेफ और हेली मैथ्यूज बिना खाता खोले ही आउट हुईं। टीम के लिए शिनेले हेनरी ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। शेमाइन कैम्पबेल ने 46 रन बनाए। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 6 विकेट झटके। रेणुका सिंह ने 4 विकेट लिए।

दीप्ति ने नाबाद 39 रन बनाए

टारगेट चेज करते हुए भारत ने 55 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। स्मृति मंधाना 4, हरलीन देओल 1 और प्रतिका रावल ने 18 रन बनाए। यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 32 रन और जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 रन की पारी खेली। वहीं दीप्ति ने 48 गेंद पर 39 और रिचा घोष ने 11 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
 29 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
 29 September 2026
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
 29 September 2026
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
Advt.