इंडिया वर्ल्ड चैंपियन...MP की बॉलर क्रांति के गांव में जश्न:छतरपुर में खुशी से झूमे परिजन और लोग

Updated on 03-11-2025 12:29 PM

वनडे महिला क्रिकेट में भारतीय टीम पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है। टीम इंडिया ने मुंबई में फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। यह जीत मध्य प्रदेश के लिए भी खास है। क्योंकि छतरपुर के घुवारा की बेटी क्रांति गौड़ भी इस टीम का हिस्सा है।

जैसे ही टीम इंडिया जीती क्रांति के गांव में जश्न शुरू हो गया। परिजन और पूरा गांव ढोल -नगाड़ों की थाप पर झूमे। साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की। एक-दूसरे मिठाई खिलाकर बधाई दी। कहा कि हमें टीम इंडिया और बेटी क्रांति पर गर्व है।

इससे पहले सुबह से मैच को लेकर घुवारा गांव में उत्साह का माहौल रहा। गांव वालों ने बड़ी एलईडी स्क्रीन पर मैच देखा। गांव में क्रांति के पोस्टर भी लगाए थे।

क्रांति के परिजन और गांव वालों को उम्मीद थी कि क्रांति इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करेगी। क्रांति ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को बांधे रखा और अपने तीन ओवर के स्पेल में महज 16 रन दिए और टीम इंडिया की जीत में अपनी भूमिका निभाई।

क्रांति की मां नीलम गौड़ ने बताया- बेटी ने जाते वक्त कहा कि मम्मी मैं जा रही हूं। वर्ल्ड कप जीत कर आऊंगी। इधर, टीम इंडिया की जीत पर भोपाल, इंदौर समेत प्रदेशभर में आतिशबाजी की।

सीएम ने टीम इंडिया को दी बधाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व कप जीतने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है। 1973 से प्रारंभ हुई महिला विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार विश्व विजेता बनने का सौभाग्य हासिल किया है।

वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी खुशी जताते हुए टीम इंडिया को बधाई दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.