ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय ए टीम घोषित:ईशान किशन की वापसी, ऋतुराज को मिली कमान

Updated on 22-10-2024 02:46 PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय ए टीम घोषित कर दी है। 15 सदस्यीय टीम में टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान किशन को भी शामिल किया गया है।

ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीमों के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है और इससे पहले दोनों टीमों की ए टीमें दो मैच खेलेंगी।

इंडिया ए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मैकॉय और मेलबर्न में दो फर्स्ट क्लास मैच खेलेगी, फिर पर्थ में भारत की सीनियर टीम के खिलाफ इंट्रा स्क्वाड मुकाबला खेलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीमों के बीच पहला टेस्ट 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट सात से 10 नवंबर तक होगा। इसके बाद पर्थ में 15 से 17 नवंबर के बीच इंट्रा स्क्वायड मुकाबला खेला जाएगा।

ईशान को 2024 में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से कर दिया गया था बाहर

फरवरी 2024 में घरेलू क्रिकेट को तरजीह न देने की वजह से ईशान को BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था। उस समय BCCI सचिव जय शाह ने टीम इंडिया में नहीं खेल रहे क्रिकेटरों को चेतावनी दी थी कि राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए टीम से बाहर चल रहे क्रिकेटर घरेलू क्रिकेट में भाग लें।

पिछले साल दिसंबर से टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान 

ईशान किशन ने पिछले साल दिसंबर में साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम में शामिल होने के बाद अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने निजी कारणों के चलते नेशनल टीम से ब्रेक लिया था। ईशान ने 2 महीने तक कोई कॉम्पिटिटिव क्रिकेट नहीं खेला और अब फरवरी में डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट से वापसी कर ली।

ईशान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की टीम में भी नहीं चुना गया। उन्हें बाहर करने के सवाल पर हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि ईशान ने अब तक खुद को अवेलेबल नहीं किया है। अगर वह वापसी करना चाहते हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म करना होगा।

ईशान ने फिर भी अपनी घरेलू टीम झारखंड से एक भी रणजी ट्रॉफी का मैच नहीं खेला। दूसरी ओर, उन्होंने बड़ोदा में पंड्या प्रदर्स (क्रुणाल और हार्दिक) के साथ प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया।

ईशान रणजी ट्रॉफी में झारखंड टीम की कर रहे हैं अगुआई 

ईशान मौजूदा रणजी ट्रॉफी में झारखंड टीम की कप्तानी कर रहे हैं। ईशान ने दलीप ट्रॉफी में हिस्सा लिया था और वह ईरानी कप में मुंबई के खिलाफ शेष भारत टीम का भी हिस्सा थे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय ए टीम

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, बाबा इंद्रजीत, ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), मुकेश कुमार, खलील अहमद, यश दयाल, नवदीप सैनी, मानव सुथार, तनुष कोटियान।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.