भारतीय कंपाउंड मिक्स्ड टीम आर्चरी वर्ल्डकप स्टेज-2 के फाइनल में:सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को हराया

Updated on 24-05-2024 01:19 PM

साउथ कोरिया के येचिओन में चल रहे आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-2 में कंपाउंड में भारतीय मिक्स्ड टीम फाइनल में पहुंची। इसके साथ ही भारत के लिए दूसरा मेडल पक्का हो गया है। इससे पहले बुधवार को विमेंस टीम कंपाउंड के फाइनल में पहुंच चुकी है।

शुक्रवार को ज्योति सुरेखा वेन्नम और प्रियांश की जोड़ी ने कंपाउंड मिक्स्ड के सेमीफाइनल में 16 निशाने में से केवल 2 पॉइंट ही गंवाए। भारतीय जोड़ी ने साउथ कोरिया की हान सेउंगयोन और यांग जेवोन की जोड़ी को 158-157 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।

शनिवार को गोल्ड मेडल के लिए ज्योति और प्रियांश का सामना अमेरिका की ओलिविया डीन और सॉयर सुलिवन से होगा। अमेरिकी जोड़ी ने सेमीफाइनल में वियतनाम को 159-152 से हराया।

विमेंस टीम भी कर चुकी है मेडल पक्का
वर्ल्ड नंबर वन भारतीय महिला कंपाउंड टीम आर्चरी के वर्ल्ड कप स्टेज-2 के फाइनल में पहले ही पहुंच गई है। ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति स्वामी की तिकड़ी ने सेमीफाइनल में दुनिया के चौथे नंबर की टीम USA को 233-229 से हराया। इस भारतीय तिकड़ी ने पिछले महीने शंघाई में वर्ल्ड कप स्टेज-1 में गोल्ड मेडल जीता था।

भारतीय विमेंस टीम अब शनिवार को गोल्ड मेडल के मुकाबले में दुनिया के सातवें नंबर की टीम तुर्की से भिड़ेगी। दूसरे सेमीफाइनल में तुर्की ने साउथ कोरिया को 234-233 से हराया था। भारतीय महिला टीम के लिए यह आसान सफर था। क्वालिफाइंग दौर में दूसरे स्थान पर रहने के बाद टीम को क्वार्टर में बाई मिली थी। उन्होंने अंतिम आठ में इटली को 236-234 से हराया था।

कंपाउंड मेंस सिंगल्स में मेडल की उम्मीद बरकरार
युवा कंपाउंड तीरंदाज प्रथमेश फुगे भी व्यक्तिगत वर्ग में सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक की उम्मीद कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.