भारत के क्रिकेटरों को देना होगा खतरनाक ब्रॉन्को टेस्ट, जानें यो-यो टेस्ट से कितना अलग, फेल हुए तो टीम इंडिया से छुट्टी!

Updated on 21-08-2025 01:10 PM
नई दिल्ली: भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस मैंटेन करने के लिए और एरोबिक कैपेसिटी इम्प्रूव करने के लिए बीसीसीआई ने रग्बी सेंट्रिक ब्रॉन्को टेस्ट शुरू किया है। इसमें इसमें कई बार खिलाड़ियों को 20, 40 और 60 मीटर की शटल रन करनी होगी। पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में फिटनेस का महत्व काफी बढ़ गया है। अब खिलाड़ियों को अगर लंबे समय तक देश के लिए क्रिकेट खेलना है तो उन्हें फिजिकली फिट होना काफी ज्यादा जरूरी है।

भारतीय टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रूक्स ने यह इस टेस्ट का सुझाव दिया था। एड्रियन चाहते हैं कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जिम पर फोकस करने की बजाय ज्यादा भागने पर ध्यान दें। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी इस बात से सहमत हैं। ऐसा भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद ऐसा किया गया, जिसमें भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों की फिटनेस टॉप लेवल पर नहीं थी। मोहम्मद सिराज के अलावा किसी भी तेज गेंदबाज ने पांचों टेस्ट नहीं खेले
कुछ टॉप खिलाड़ियों ने बेंगलुरु स्थित सेंट्रल ऑफ एक्सेलेंस में ब्रॉन्को टेस्ट किया भी है। बीसीसीआई ने पहले से ही शीर्ष क्रिकेटर्स के लिए यो-यो टेस्ट और 2 किलोमीटर टाइम ट्रायल फिटनेस टेस्ट रखा हुआ है।

क्या है रग्बी सेंट्रिक ब्रॉन्को टेस्ट?

ब्रॉन्को टेस्ट में खिलाड़ी 20 मीटर शटल रन के साथ शुरू करेगा। इसके बाद वह बिना रुके 40 मीटर और फिर 60 मीटर की शटल रन करेगा। यह तीनों मिलकर एक ही सेट होंगे। खिलाड़ी को इसके 5 सेट करने होंगे। भारतीय प्लेयर्स को ब्रॉन्को टेस्ट 6 मिनट में पूरा करना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
जापान के नागोया स्थित आइची प्रेफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जब भारत का तिरंगा फहराया गया, तो पोडियम पर खड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बीते…
 24 September 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। खासकर जब बात कप्तान और कोच की हो, तो लोगों की नजरें इस…
 24 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स 2026 में जापान की टीम को अपने पहले मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही जापान के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: जब जापान के नागोया में मेंस डबल स्कल्स रोइंग का फाइनल मुकाबला खत्म हुआ और भारत का तिरंगा आसमान में लहराया, तो 2,000 मीटर के वाटर कोर्स पर…
 24 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि कई बार खिलाड़ियों को लंबे…
 24 September 2026
नई दिल्ली: 27 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली भारत बनाम वेस्टइंडीज व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम का जमावड़ा तिरुवनंतपुरम में शुरू हो चुका है। 27 साल के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज में कई…
 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
Advt.