स्‍क्रीनशॉट से लोगों को अमेरिका में चूना लगा रहा था भारतीय हैकर, अब 51 महीने रहेगा जेल में

Updated on 25-05-2023 07:38 PM
न्यूयॉर्क: वर्जीनिया के एक 38 वर्षीय भारतीय मूल के हैकर को कंप्यूटर हैक करने और ग्राहक क्रेडिट कार्ड नंबर चुराने के आरोप में चार साल से अधिक की जेल की सजा सुनाई गई है। अमेरिकी जिला न्यायाधीश जी मुर्रे ने नॉरफॉक के रहने वाले चिराग पटेल को कंप्यूटर हैकिंग के लिए दोषी ठहराते हुए 51 महीने की जेल की सजा सुनाई है। रिहाई के बाद तीन साल तक वह सुपरविजन में रहेगा। एरिजोना जिले के लिए यूएस अटॉर्नी कार्यालय ने सोमवार को कहा कि उन्हें क्षतिपूर्ति के रूप में 87,522.25 डॉलर का भुगतान करने का भी आदेश दिया गया था।
कई कंप्‍यूटरों को किया हैक
फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के अनुसार, अगस्त 2017 और जुलाई 2020 के बीच पटेल ने कई मौकों पर एक अंतर्राष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी कंपनी के फीनिक्स-आधारित कंप्यूटरों को हैक किया। इसके बाद पटेल ने कंपनी के कस्टमर लॉयल्टी प्रोग्राम से कस्टमर रिवार्ड पॉइंट्स को धोखे से ट्रांसफर और रिडीम किया। इसके अलावा, पटेल ने ग्राहकों और लॉयल्टी प्रोग्राम के सदस्यों से क्रेडिट कार्ड नंबर और अन्य व्यक्तिगत रूप से पहचान करने वाली जानकारी भी चुरा ली, जो कंपनी के कंप्यूटरों में स्टोर थी।
पटेल ने ग्राहकों और सदस्यों की जानकारी के स्क्रीनशॉट लिए, जिसमें क्रेडिट कार्ड नंबर और अन्य पीआईआई शामिल थे। इसके बाद उसने इन स्क्रीनशॉट को अपने द्वारा नियंत्रित गूगल ड्राइव में सेव कर लिया। एफबीआई जांच में सामने आया कि कुल मिलाकर अगस्त 2017 और जुलाई 2020 के बीच पटेल ने 1,200 से अधिक क्रेडिट कार्ड नंबर चुराए और अपने पास रखे।

क्रेडिट कार्ड से की शॉपिंग

पटेल ने कुछ चुराए गए क्रेडिट कार्ड नंबरों का इस्तेमाल अनाधिकृत खरीदारी करने के लिए किया और कुछ चोरी किए गए क्रेडिट कार्ड नंबरों को बेचने की भी कोशिश की। पटेल को सभी आरोपों में दोषी ठहराया गया है और वह अगले चार साल जेल में बिताएंगे। उन्हें अपने पीड़ितों को मुआवजे के रूप में 87,522.25 डॉलर का भुगतान करने का भी आदेश दिया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.