भारतीय हेड कोच और इंग्लिश कप्तान की 'भिड़ंत', गौतम गंभीर जिसके पक्ष में स्टोक्स ने उसे बेतुका बता दिया

Updated on 28-07-2025 12:30 PM
मैनचेस्टर: क्रिकेट में 2019 तक कोई भी टीम मैच शुरू होने के बाद प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं कर सकती थी। किसी भी परिस्थिति में उन 11 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ता था, जो शुरुआत में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। इंजरी की स्थिति में सिर्फ फील्डिंग के लिए खिलाड़ी मिलते थे। 2019 में आईसीसी कन्कशन सब्स्टीट्यूट का नियम लेकर आई। अगर किसी खिलाड़ी को सिर में चोट लगती है तो उनके जैसा खिलाड़ी ही प्लेइंग इलेवन में आ सकता है। अब इंजरी रिप्लेसमेंट को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन चोटिल हो गए थे। उनके पैर पर गेंद लगी और वह चल भी नहीं पा रहे थे। स्कैन में पता चला कि हड्डी में फ्रैक्चर है। इसके बाद भी इंजरी रिप्लेसमेंट पर चर्चा शुरू हो गई। सभी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गौतम गंभीर रिप्लेसमेंट के पक्ष में

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर इंजरी रिप्लेसमेंट के पक्ष में हैं। उन्होंने चौथे टेस्ट के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, 'अगर अंपायर और मैच रेफरी देखते हैं और महसूस करते हैं कि यह एक गंभीर चोट है, तो मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है। आप एक सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी को बुला सकें अगर चोट साफ दिखाई दे रही हो। ऐसा करने में कुछ भी गलत नहीं है, खासकर इस तरह की सीरीज में जहां पिछले तीन टेस्ट मैचों में काफी कड़ा मुकाबला रहा है। सोचिए अगर हमें 11 के मुकाबले 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ता। यह हमारे लिए कितना दुर्भाग्यपूर्ण होता।'

बेन स्टोक्स ने बेतुका बता दिया

दूसरी तरफ इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स इस नियम के पूरी तरह खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इसका गलत फायदा उठाया जा सकता है। इंग्लैंड के कप्तान ने कहा- मुझे लगता है कि चोट के कारण रिप्लेसमेंट को लेकर इतनी चर्चा होना बिल्कुल बेतुका है। इसमें बहुत सी खामियां होंगी, जिसका फायदा उठाया जा सकता है। आप अपने 11 खिलाड़ी चुनते हैं और चोटें खेल का हिस्सा हैं। मुझे लगता है कि चोट के कारण रिप्लेसमेंट को लेकर बातचीत बंद कर देनी चाहिए क्योंकि अगर आप मेरा एमआरआई स्कैन निकलें तो मेरी जगह तुरंत कोई और टीम में आ जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
नागोया: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराकर एशियन गेम्स 2026 में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारतीय टीम पूल बी में टॉप…
 25 September 2026
नई दिल्ली: जश्न मनाइए, खुशियों में डूब जाइए। एशियन गेम्स 2026 में दिन का आगाज इससे बेहतर नहीं हो सकता था। सिर्फ 2 मिनट के अंदर भारत को दो मेडल…
 25 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पहला पदक दिलाने वाली सुचिका तारियाल ने अपना दर्द साझा किया है। सुचिका को सेमीफाइनल मुकाबले में विवादित…
 25 September 2026
नागोया: भारत की महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल मैच में नेपाल को 48-24 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय खिलाड़ियों ने आशा के अनुरूप प्रदर्शन…
 25 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से तिरुवनंतपुरम में होने जा रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय चयनकर्ताओं ने…
 25 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम जापान रवाना हो चुकी है। ऐसे में पाकिस्तानी क्रिकेटर सुफियान मुकीम ने अपनी फोटो शेयर की और लोगों से उनके…
 24 September 2026
जापान के नागोया स्थित आइची प्रेफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जब भारत का तिरंगा फहराया गया, तो पोडियम पर खड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बीते…
 24 September 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। खासकर जब बात कप्तान और कोच की हो, तो लोगों की नजरें इस…
 24 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स 2026 में जापान की टीम को अपने पहले मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही जापान के…
Advt.