चीन की पनडुब्बियों का शिकार करने को तैयार भारतीय नौसेना! अमेरिकी 'किले' में पहुंचा सबसे बड़ा शिकारी

Updated on 17-03-2023 07:44 PM
वॉशिंगटन: भारतीय नौसेना, अमेरिका, कनाडा, जापान, दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर प्रशांत महासागर पर इस समय जिस युद्धाभ्‍यास में बिजी है, उसके बाद चीन का ब्‍लड प्रेशर बढ़ने की पूरी आशंका है। इंडियन नेवी अपने सबसे ताकतवर सर्विलांस एयरक्राफ्ट पी-8I के साथ गुआम में सी ड्रैगन 23 नामक युद्धाभ्‍यास में शामिल हो रही है। 15 मार्च से शुरू हुआ यह युद्धाभ्‍यास 30 मार्च को खत्‍म होगा। इस युद्धाभ्‍यास को अमेरिकी नौसेना की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। गुआम में इस एक्‍सरसाइज को अंजाम दिया जाएगा। इस एक्‍सरसाइज में नौसेना सर्विलांस एयरक्राफ्ट की मदद से समंदर के अंदर छिपी चीनी पनडुब्‍बी और दूसरे टारगेट्स को तलाशने का अभ्‍यास करेगी।
गुआम पहुंचा सर्विलांस एयरक्राफ्ट
14 मार्च को भारतीय नौसेना का यह एयरक्राफ्ट गुआम पहुंच गया है। यह एयरक्राफ्ट, आपसी अनुभव के साथ पानी के अंदर डमी और लाइव दोनों तरह के टारगेट्स को खत्‍म करने का अभ्‍यास करेगा। इस अभ्‍यास को सर्विलांस एयरक्राफ्ट की क्षमताओं को परखने वाला अभ्‍यास भी माना जा रहा है। सी ड्रैगन अभ्‍यास में अमेरिका का P-8A, जापान मैरिटाइम सेल्‍फ डिफेंस फोर्स का P1, रॉयल कनैडियन एयर फोर्स का CP 140 और दक्षिण कोरिया से P3C हिस्‍सा लेगा। इस ज्‍वॉइन्‍ट एक्‍सरसाइज को गुआम में अंजाम देने का मकसद ही चीन की कारगुजारियों का पता लगाना है। इस अभ्‍यास के जरिए नौसेना का एयरक्राफ्ट चीनी पनडुब्बियों का शिकार करने का अभ्यास करेगा।
क्‍या है इसकी खासियतें
इंडियन नेवी का P-8I लंबी दूरी का सर्विलांस एयरक्राफ्ट है। यह एयरक्राफ्ट पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान भी है। P-8A Poseidon वह सर्विलांस एयरक्राफ्ट है जिसे अमेरिका की बोइंग कंपनी ने बनाया है। इंडियन नेवी के लिए बोइंग ने इस एयरक्राफ्ट में कुछ बदलाव किए थे। भारतीय नौसेना इसकी पहली अंतरराष्‍ट्रीय ग्राहक थी। इस तरह के 12 एयरक्राफ्ट नौसेना के साथ हैं।

पिछले साल फरवरी में आखिरी विमान भारतीय नौसेना को मिला था। नौसेना इस तरह के कुल 22 विमानों से लैस होना चाहती है। हिंद महासागर पर चीन तेजी से सक्रिय हो रहा है, खासतौर पर उसकी पनडुब्बियों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। ऐसे में उसका मानना है कि सिर्फ यही एयरक्राफ्ट चीन पर लगाम लगाने में सक्षम है।
खतरनाक रडार
P-8I सर्विलांस एयरक्राफ्ट AN/APY-10 रडार से लैस है। इसे अमेरिकी कंपनर रेथियॉन ने तैयार किया है। कंपनी का कहना है कि यह सर्विलांस एयरक्राफ्ट समुद्र तटों पर निगरानी करने में काफी ताकतवर है। इस रडार की वजह से समंदर के नीचे की तस्‍वीरें तक ले सकता है। यह रडार बादलों के नीचे भी दुश्‍मन के हर टारगेट पर नजर रख सकता है। इसकी वजह से वह टारगेट के साइज, उसकी स्पीड और उसमें होने वाले बदलावों का भी पूरा विवरण देने में सक्षम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.