UK की भारतवंशी प्रोफेसर का दावा- बेंगलुरु में एंट्री रोकी : कर्नाटक सरकार ने बुलाया था

Updated on 27-02-2024 01:02 PM

UK की भारतीय मूल की प्रोफेसर निताशा कौल का दावा है कि उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड करते ही वापस भेज दिया गया। निताशा कर्नाटक सरकार के न्योते पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने बेंगलुरु आई थीं।

निताशा कश्मीरी पंडित हैं और लंदन बेस्ड एकेडमीशियन हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया (X) अकाउंट पर तमाम डॉक्यूमेंट्स शेयर किए हैं।

निताशा का ये भी दावा है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अफसरों ने वापस जाने के लिए कोई कारण नहीं बताया। यही नहीं, वापस जाने को लेकर निताशा को न तो नोटिस और न ही किसी तरह की पहले कोई जानकारी दी गई।

वहीं, कर्नाटक भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि पाकिस्तान से सहानुभूति रखने वाले को हम यहां आने नहीं दे सकते। ये संविधान का अपमान है।

प्रो. निताशा ने X पर सारे डॉक्यूमेंट शेयर किए हैं। उनका कहना है- मुझे कार्यक्रम में लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों पर बोलना था। मुझे कर्नाटक सरकार ने बाकायदा इनवाइट किया था, लेकिन केंद्र सरकार ने एंट्री देने से मना कर दिया। मेरे सारे डॉक्यूमेंट (UK पासपोर्ट और ओवरसीज सिटिजनशिप ऑफ इंडिया, OCI) वैध हैं।

निताशा के मुताबिक, अफसरों ने मुझे शामिल नहीं होने देने के लिए कोई कारण नहीं बताया। सिर्फ इतना ही कहा कि हम कुछ नहीं कर सकते, दिल्ली से ऑर्डर है। मेरा ट्रैवल-लॉजिस्टिक्स कर्नाटक सरकार ने ही अरेंज किया था। उनकी तरफ से बाकायदा ऑफिशियल लेटर दिया गया था। मुझे प्रोग्राम में एंट्री नहीं दी जाएगी, ऐसा दिल्ली (केंद्र सरकार) की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

भाजपा ने लिखा- सिक्योरिटी एजेंसियों ने एंटी-नेशनल एलिमेंट रोका

कर्नाटक भाजपा ने X अकाउंट पर लिखा- पाकिस्तान से सहानुभूति रखने वालों को कार्यक्रम में बुलाकर कांग्रेस भारत के संविधान को अपमानित कर रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, क्या आपको शर्म आती है? क्या आप भारत की एकता-अखंडता को चुनौती दे रहे हैं? कांग्रेस अपने विभाजनकारी एजेंडे को पूरा करने के लिए कर्नाटक को लेबोरेटरी की तरह इस्तेमाल कर रही है।

सिद्धारमैया सरकार कर्नाटक के टैक्स पेयर्स का पैसा टेररिस्ट-सिम्पेथाइजर्स, अर्बन नक्सल, एंटी-नेशनल्स को दे रही है। हम सिक्योरिटी एजेंसियों को धन्यवाद देते हैं कि एक एंटी-नेशनल एलिमेंट को भारत में घुसने से रोक दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.