भारतीयों का विरोध रंग लाया, ब्रिटेन की नई महारानी नहीं पहनेंगी कोहिनूर जड़ा ताज

Updated on 15-02-2023 06:19 PM
लंदन: ब्रिटेन में किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में उनकी पत्नी रानी कैमिला ने कोहिनूर हीरा जड़े विवादित मुकुट को न पहनने का फैसला किया है। भारतीय समुदाय के लोग इसका विरोध करते रहे हैं और कोहिनूर को औपनिवेशिक युग की पहचान बताते रहे हैं। वेस्टमिंस्टर एबे में राज्याभिषेक के लिए कैमिला ने क्वीन मैरी के ताज को पहनने का फैसला किया है। राजा चार्ल्स का राज्याभिषेक 6 मई को होगा। राजपरिवार की ओर से कहा गया कि राज्याभिषेक के लिए क्राउन को लंदन के टॉवर में प्रदर्शन से हटा दिया गया है।

इस क्राउन में कोहिनूर की तरह दिखने वाला एक हीरा लगा हुआ है। अभी तक यह पता नहीं चला है कि क्या यह राज्याभिषेक के लिए बरकरार रहेगा या नहीं। बकिंघम पैलेसे ने एक बयान में कहा, 'महामहिम की ओर से क्वीन मैरी के क्राउन का चुनाव हाल के इतिहास में पहली बार हुआ है।' माना जा रहा था कि कैमिला क्वीन एलिजाबेथ की मां का ताज राज्याभिषेक के लिए चुनेंगी, जिस पर कोहिनूर हीरा लगा हुआ है। हालांकि इस फैसले के पीछे कूटनीतिक संवेदनशीलता माना जा रहा है।

भारत से ब्रिटेन गया था कोहिनूर

कोहिनूर हीरे वाला ताज भले कैमिला न पहनें, लेकिन क्वीन मैरी के क्राउन पर भी विवादास्पद हीरे जड़े हुए हैं। कोहिनूर हीरे का एक विवादास्पद इतिहास रहा है। भारत पर अपने शासन के दौरान अंग्रेज इसे महाराजा रणजीत सिंह के खजाने से ले गए थे। तब से यह ब्रिटिश ताज की शोभा बढ़ाता रहा है। क्वीन मैरी के क्राउन में महारानी एलिजाबेथ द्वीतीय को श्रद्धांजलि देने से जुड़े कुछ बदलाव भी किए जाएंगे। महारानी एलिजाबेथ के व्यक्तिगत आभूषणों से जुड़े कुछ कलिनन हीरों को इसमें लगाए जाएंगे।

राजा एडवर्ड का ताज पहनेंगे चार्ल्स

इस बीच महल ने इस बात की पुष्टि की है कि सेंट एडवर्ड का ताज किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इस मुकुट को भी लंदन के टॉवर में सार्वजनिक प्रदर्शनी से हटा लिया गया है। महारानी एलिजाबेथ का पिछले साल 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। दुनिया भर से उनके प्रशंसकों ने पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। भारत की राष्ट्रपति ने भी ब्रिटेन में उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। क्वीन के निधन के बाद उनके बेटे चार्ल्स अब राजा हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
 22 September 2026
न्यूयॉर्क: अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। न्यूयॉर्क पहुंचते ही अराघची को विरोध का सामना करना पड़ा है। अराघची सोमवार दोपहर को…
 22 September 2026
पेरिस/नई दिल्ली: फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान शक्ति प्रदर्शन करने के लिए दुनिया के मिशन पर निकला है और ये करीब 40 हजार किलोमीटर का सफर तय कर बहुत जल्द भारत…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: इटली के इतिहासकार Antonio Gramsci ने कहा था, ‘पुरानी दुनिया मर रही है और नई दुनिया जन्म लेने के लिए संघर्षरत है।’ मौजूदा समय कुछ ऐसा ही दिख रहा…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: वाइट हाउस ने सोमवार को 'ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन' लॉन्च किया है। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें ट्रंप प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान…
 22 September 2026
रियाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो छवि पेश कर रहे हैं और देश के अंदर की जो गंभीर सच्चाई है उनमें जमीन-आसमान का…
 22 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूसी तेल खरीदने पर भारत जैसे देशों पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी पर अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने सवाल उठाए हैं। अमेरिकी विदेश…
 21 September 2026
बीजिंग/इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत ने इस महीने चीन-पाकिस्तान की तरफ से 'पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग' पैक्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने इसे एक 'महत्वपूर्ण उपलब्धि' बताया है और उसका…
 21 September 2026
काठमांडू: भारत की आयात पर सख्ती के चलते नेपाल को नुकसान उठाना पड़ा है। दिल्ली के सेफगार्ड ड्यूटी (सुरक्षा शुल्क) लगाने से पिछले वित्त वर्ष में नेपाल के स्टील निर्यात…
Advt.