ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम में भारतीय का सिलेक्शन, पिता चलाते हैं टैक्सी

Updated on 07-08-2023 02:23 PM
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप 2023 (World Cup 2023) के लिए अपनी प्रारंभिक टीम घोषित कर दी है। 18 सदस्यीय टीम में अनकैप्ड लेग स्पिनर तनवीर संघा (Tanveer Sangha) का भी नाम है। 21 साल के तनवीर 2020 अंडर-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा थे। टूर्नामेंट में उन्होंने 15 बल्लेबाजों को आउट किया था। उन्होंने अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है। इसके बाद भी इस गेंदबाज को विश्व कप टीम में शामिल किया है। तनवरी भारतीय मूल के हैं। हालांकि इस 18 सदस्यीय टीम में से 15 को ही विश्व कप में मौका मिलेगा।

तनवीर के पिता चलते हैं टैक्सी

तनवीर संघा का जन्म 21 नवंबर 2001 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुआ था। लेकिन उनके पिता जोगा संघा भारतीय मूल के हैं। जोगा पंजाब के प्रमुख शहर जालंधर से 20 किमी दूर एक गांव रहीमपुर का रहने वाला है। 1997 में वह ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। वहां जाने के बाद उन्होंने टैक्सी चलाना शुरू कर दिया। तनवीर की मां उपनीत सिडनी में ही अकाउंटेंट के रूप में काम करती हैं।

तनवरी भारत आते रहते हैं लेकिन क्रिकेट की वजह से पिछले कुछ सालों से नहीं आ पाए हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में कहा था- मैं अपनी क्रिकेट के कारण पिछले चार या पांच वर्षों से भारत नहीं गया हूँ। लेकिन मुझे वहां बहुत अच्छा लगाता है, आसपास खेलने के लिए हमेशा लोग होते थे और वहां हमारा बहुत अच्छा परिवार है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले दूसरे भारतीय होंगे

ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक सिर्फ एक ही भारतीय मूल के खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका मिला है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरिंदर सिंह संधू ने ऑस्ट्रेलिया के लिए दो वनडे खेले हैं। संधू का संबंध भी पंजाब से ही है और उनके माता-पिता 80 के दशक में ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। जूनियर लेवल पर ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले भारतीय मूल के खिलाड़ियों में अन्य जेसन संघा, अर्जुन नायर और परम उप्पल का नाम शामिल है। ब्रैंस्बी कूपर और रेक्स सेलर्स का जन्म भी भारत में हुआ था लेकिन वह भारत के नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट क्लार्क के पिता एंगलो-इंडियन थे।

तनवीर का कैसा है रिकॉर्ड

तनवीर संघा ने अभी तक 8 फर्स्ट क्लास, 5 लिस्ट ए और 28 टी20 मैच खेले हैं। टी20 में उनके नाम 7.46 की इकोनॉमी से 37 विकेट हैं। फर्स्ट क्लास में 24 और लिस्ट ए में 7 बल्लेबाजों को आउट किया। अंडर-19 विश्व कप 2020 में भारत के खिलाफ मुकाबले में संघा ने यशस्वी जायसवाल का विकेट लिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.