विमेंस वनडे वर्ल्डकप से पहले ट्राई सीरीज खेलेगी भारतीय टीम:श्रीलंका मेजबानी करेगा, तीसरी टीम साउथ अफ्रीका

Updated on 07-03-2025 02:22 PM

वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय विमेंस टीम श्रीलंका में अप्रैल-मई में वनडे ट्राई सीरीज में खेलेगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को इसका ऐलान किया। श्रीलंका और टीम इंडिया के अलावा तीसरी टीम साउथ अफ्रीका होगी। वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर में भारत में होना है।

तीनों टीमें दो- दो बार एक दूसरे से भिड़ेंगी 

हर एक टीम दो बार अन्य टीमों के साथ खेलेगी, यानी एक टीम चार मैच खेलेगी। पहले दो स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल खेलेंगे। सीरीज की शुरुआत मेजबान श्रीलंका और भारत के बीच होने वाले मुकाबले से होगी। ये सभी मैच दिन में खेले जाएंगे, जो 27 अप्रैल से 11 मई तक कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे।

श्रीलंका टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 

श्रीलंका वर्तमान में न्यूजीलैंड के व्हाइट-बॉल दौरे पर है, जबकि भारत के अधिकांश खिलाड़ी घर पर WPL में हिस्सा ले रहे हैं। कुछ साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी भी WPL में हैं।

श्रीलंका एशिया कप चैंपियन 

श्रीलंका वर्तमान में एशिया कप चैंपियन है। फाइनल में भारत को हराया था। साउथ अफ्रीका पिछले वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा था, जिसने भारत को लीग स्टेज में बाहर कर दिया था। हालांकि, भारत ICC वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। जबकि साउथ अफ्रीका चौथे और श्रीलंका सातवें स्थान पर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.