भारतीय अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया आदर्श सिंह ने लगाया नाबाद शतक

Updated on 30-12-2023 02:06 PM

साउथ अफ्रीका में खेली जा रही अंडर-19 मेंस ट्राई सीरीज में भारत ने अफगानिस्तान को पहले वनडे मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया।

जोहान्सबर्ग के मैदान पर टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी चुनी। भारतीय गेंदबाजों के आगे अफगानिस्तान पूरे 50 ओवर नहीं खेल सका और 48.2 ओवर में ही 197 रन पर ऑलआउट हो गया। जवाब में भारत ने 36.4 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया।

भारत की ओर से सौम्य पांडे ने 6 विकेट लिए, वहीं आदर्श शर्मा ने 112 रन की नाबाद पारी खेलकर मैच फिनिश किया।

अफगानिस्तान की पारी लड़खडाई, हसन- सोहेल के अर्धशतक नाकाम
अफगानिस्तान के लिए हसन एसखिल और वफिउल्ला ताराखिल ने ओपनिंग की। ताराखिल 0 रन बना कर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर जमशिद जादरान 26 रन बना कर आउट हो गए। यहां से एसखिल और सोहेल खान ने पारी संभाली। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। एसखिल ने 54 रन और सोहेल ने 71 रन की पारी खेली। इन दोनों के विकेट के बाद अफगानिस्तान की पारी लड़खड़ा गई।

नुमान शाह और रहमनुल्लाह जुरमती दोनों ही अपनी पहली बॉल पर आउट हो गए। कप्तान नासिर ने 24 रन बनाए। वहीं, अल्लाह घजनफर और खलील अहमद क्रमश: 2 रन और 1 रन ही बना सके। बशीर अहमद 0 रन बना कर नाबाद रहे।

भारत की ओर से स्पिनर सौम्स पांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट लिए। वहीं, राज लिंबानी को 2 और मुरुगन अभिषेक को 1 विकेट मिला।

भारत का मिडिल ऑर्डर बिखरा, आदर्श-मुशीर से संभाला
भारत के लिए ओपनिंग आदर्श सिंह और अर्शिन कुलकर्णी ने की। अर्शिन 20 रन बना कर आउट हो गए। एक छोर पर आदर्श टिके रहे। तीसरे नंबर पर अरवेलि अविनाश भी 7 रन ही बना सके। वहीं, सचिन दास 2 रन बना कर आउट हो गए। कप्तान उदय सहारन 1 रन बना कर पवेलियन लौटे। भारत के 72 रन पर 4 विकेट हो गए थे। यहां से मुशीर ने आदर्श का साथ दिया और बड़ी साझेदारी की। आदर्श ने 112 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, मुशीर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने आसानी से मैच फिनिश कर दिया।

अफगानिस्तान ने अल्लाह घजनफार को 2 विकेट, जबकि , नासिर हसन और बशीर अहमद को 1-1 विकेट मिला।

10 जनवरी को होगा फाइनल
साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान और भारत के बीच खेली जा रही अंडर-19 मेंस ट्राइ सीरीज का फाइनल 10 जनवरी 2024 को जोहान्सबर्ग में होगा। तीनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेगी। वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल टॉप-2 टीमों के बीच होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.