भारतीय विमेंस टीम का साउथ अफ्रीका पर क्लीन स्वीप:वनडे सीरीज 3-0 से जीती

Updated on 24-06-2024 02:17 PM

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में 6 विकेट से हराया। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 215 रन का स्कोर बनाया। जवाब में भारत ने 40.4 ओवर में 220/4 स्कोर कर जीत हासिल कर ली।

इस जीत से भारतीय टीम ने तीन मैच की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। यह भारत की दक्षिण अफ्रीका पर दूसरी क्लीन स्वीप है। इससे पहले, साल 2019 में भारत ने तीन वनडे की घरेलू सीरीज में भी 3-0 से व्हाइटवॉश किया था।

मंधाना ने 90 रन बनाए
भारत की ओर से ओपनर स्मृति मंधाना ने लगातार तीसरे मैच में 50+ स्कोर किया। उन्होंने 83 गेंदों में 11 चौके की मदद से 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मंधाना और शेफाली ने सतर्क शुरुआत की। मंधाना ने छठे ओवर में नेदिन डि क्लर्क के खिलाफ तीन चौके लगाकर यह दिखाया कि वह पूरी लय में हैं। अगले ओवर में आयोबोंगा खाकाके खिलाफ शेफाली ने चौका जड़ा। 12वें ओवर में तुमी सेखुकुने ने शेफीली को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई।

वहीं मंधाना ने 18वें ओवर में नोनदुमिसो शेनगेस के खिलाफ चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं 90 रन पर नॉनकुलुलेको म्लाबा ने फाइनल लेग पर कैच करवा कर पवेलियन भेजा।

मंधाना के 3500 रन पूरे
मंधाना के वनडे में 3500 रन पूरे हुए। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली तीसरी भारतीय बैटर बनीं। उनके 3,585 रन हो गए हैं।

3 मैच की द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं स्मृति मंधाना
मंधाना एक द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की कप्ताना लॉरा वोल्वार्ट के नाम दर्ज था। वोल्वार्ट ने इस साल श्रीलंका के खिलाफ खेली गई घरेलू वनडे सीरज में 335 रन बनाए थे। अब वोल्वार्ट दूसरे पायदान पर खिसक गई हैं।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की धाकड़ खिलाड़ी हेली मैथ्यूज हैं, जिन्होंने 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली वनडे सीरीज में उम्दा प्रदर्शन करते हुए 325 रन बनाए थे।

अफ्रीकी कप्तान लॉरा वॉल्वॉर्ट ने खेली अर्धशतकीय पारी
कप्तान वॉल्वॉर्ट ने पहले विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी की। इस स्कोर पर वॉल्वॉर्ट को अरुंधति रेड्‌डी ने आउट किया। वॉल्वॉर्ट ने 61 रन बनाए। ब्रिट्स ने 38 रन बनाए। 104 रन के टीम स्कोर पर 2 विकेट गंवाने वाली अफ्रीकी टीम का खेल फिर धीमा हो गया और टीम में 215/8 का स्कोर ही बना पाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.