इंग्लैंड की लीग में भारतीय का जलवा, द हंड्रेड में रुक ही नहीं रहा स्मृति मंधाना का बल्ला, किए बड़े कारनामे

Updated on 05-08-2023 02:45 PM
साउथम्पटन: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड (The Hundred) में भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) कमाल कर रही हैं। सदर्न ब्रेव के लिए खेलने वाले स्मृति ने वेल्श फायर के खिलाफ शुक्रवार को हुए मुकाबले में 70 रनों की तेज पारी खेली। 42 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके मारे। इससे पहले टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में भी स्मृति के बल्ले से अर्धशतकीय पारी निकली थी।

स्मृति के नाम लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी

स्मृति मंधाना द हंड्रेड की महिला लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गई हैं। टूर्नामेंट के इतिहास में यह उनकी 5वीं अर्धशतकीय पारी थी। इस मुकाबले से पहले स्मृति भारत की ही जेमिमा रोड्रिग्स के साथ 4-4 फिफ्टी लगाई थी। अब स्मृति ने जेमिमा को पीछे छोड़ दिया है। इंग्लैंड महिला टीम की विस्फोटक बल्लेबाज डेनियम व्याट के नाम भी द हंड्रेड में 4 अर्धशतक हैं।

500 रन बनाने वाली पहले बल्लेबाज

5 फिफ्टी के साथ ही स्मृति मंधाना द हंड्रेड में 500 रन बनाने वाले पहली महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं। 2022 सीजन में वह सदर्न ब्रेव के लिए सबसे ज्यादा 211 रन बनाने वाली बल्लेबाज भी थीं। 2021 सीजन में उन्होंने 167 रन बनाए थे। इस बार दो ही मैच में स्मृति के 125 रन हो चुके हैं।

फिर भी हारी टीम सदर्न ब्रेव

स्मृति मंधाना की 70 रनों की पारी के बाद भी उनकी टीम को वेल्श फायर के खिलाफ हार मिली। पहले बैटिंग करते हुए 100 गेंदों के इस मुकाबले में वेल्श ने 3 विकेट पर 165 रन बनाए थे। ओपनर हेली मैथ्यूज ने 65 रनों की पारी खेली। जवाब में ब्रेव की शुरुआत दमदार रही। पहले विकेट के लिए स्मृति और व्याट ने सिर्फ 58 गेंदों पर 96 रन जोड़े। लेकिन व्याट के आउट होने के बाद किसी भी बैटर ने स्मृति का साथ नहीं निभाया। स्मृति मंधाना अंत तक नाबाद रहीं लेकिन टीम 4 रन से मुकाबला हार गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.