भारतीयों को पीटा, तिरंगे का अपमान... ऑस्‍ट्रेलिया में बौखलाए खालिस्‍तानी आतंकियों का बर्बर हम

Updated on 30-01-2023 05:40 PM
मेलबर्न: ऑस्‍ट्रेलिया में कथित जनमत संग्रह करा रहे खालिस्‍तानी आतंकियों ने भारतीयों के खिलाफ मेलबर्न में हमला कर दिया। इस घटना के वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि खालिस्‍तानी समर्थक तिरंगा लेकर प्रदर्शन कर रहे भारतीयों पर हमला कर दिया। ऑस्‍ट्रेलिया में जनमत संग्रह से ठीक पहले ही खालिस्‍तानियों ने हिंदू मंदिरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खालिस्‍तानियों का दावा है कि इस जनमत संग्रह में शामिल होने के लिए 60 हजार लोग पहुंचे लेकिन असल‍ियत कुछ सौ से ज्‍यादा नहीं थी। यही नहीं इसमें बड़ी संख्‍या में पाकिस्‍तानी भी पहुंचे थे।
माना जा रहा है कि भारतीयों के जोरदार विरोध और जनमत संग्रह में शामिल होने वालों की कम संख्‍या की वजह से खालिस्‍तानी बौखला गए और उन्‍होंने हमला कर दिया। इस दौरान खालिस्‍तानियों ने तिरंगे का अपमान भी किया। खालिस्‍तानी आतंकी पिछले कई दिनों से ऑस्‍ट्रेलिया में भारत के खिलाफ कई जहरीले अभियान चला रहे हैं। खालिस्‍तानियों के इस कायराना हमले का वीडियो बीजेपी के सांसद मनजिंदर सिंह सिरसा ने शेयर किया है। इसमें खालिस्‍तान समर्थक अपने हाथों में रॉड और डंडे लिए दिखाई दे रहे हैं।

तलवार लिए खालिस्‍तानियों को अरेस्‍ट किया गया


इन खालिस्‍तानियों ने भारत झंडा लेकर प्रदर्शन कर रहे भारतीय लोगों पर हमला कर दिया। ऑस्‍ट्रेलियाई मीडिया ने बताया कि यह झंडा मेलबर्न फेडरेशन चौक का है। इस हमले में 5 भारतीय घायल हो गए हैं और एक को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। खालिस्‍तानी आतंकी जहां लगातार हमले कर रहे थे और तिरंगे का अपमान कर रहे थे, वहीं मेलबर्न की पुलिस दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही थी। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने हस्‍तक्षेप किया। बीजेपी सांसद ने इस तरह की गतिविध‍ियां चलाने वालों से कड़ाई से निपटने की मांग की।

एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि तलवार लिए खालिस्‍तानियों को फेडरेशन चौक से अरेस्‍ट किया गया है। ऑस्‍ट्रेलिया के हिंदू मीडिया ने ट्वीट क‍िया, 'खालिस्‍तानी गुंडे तलवार से लैस थे और उन्‍होंने तिरंगा लिए भारतीयों पर हमला कर दिया। उन्‍हें फेडरेशन चौक स्‍थल पर पुलिस ने अरेस्‍ट किया है।' इस बीच विक्‍टोरिया पुलिस ने कहा है कि दो लोगों को अरेस्‍ट किया गया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्‍नून ने पीएम मोदी और भारत के खिलाफ कई जहरीले बयान दिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.