खुद को गद्दार मानने से इनकारएक दिन पहले अंज का जो वीडियो आया था उसमें अंजू ने खुद को गद्दार मानने से इनकार कर दिया था। मगर अब अंजू के नए वीडियो के बाद भारत में लोग उस पर सवाल उठा रहे हैं। अंजू का मानना है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही खूबसूरत देश हैं और वह गद्दार नहीं है। एक दिन पहले आए वीडियो में अंजू ने कहा, 'सबको यही लग रहा है कि मैं आकर यहीं की तारीफ कर रही हूं। ऐसा नहीं है , जो है वही बता रही हूं। भारत भी खूबसूरत है और यह एक ही जमीन है। बॉर्डर तो बाद में बना है। मुझे भारत से प्यार नहीं है, ऐसा हरगिज नहीं है।'