चिकन नेक पर निर्भरता कम करने को भारत का बड़ा प्लान, नेपाल में बनने वाले रेलवे ट्रैक से जुड़ेंगे बिहार और बंगाल

Updated on 16-07-2024 02:25 PM
काठमांडू: भारत ने नेपाल के रास्ते रेलवे ट्रैक बनाकर बिहार को बंगाल से जोड़ने की योजना बना रहा है। इस प्लान में बिहार के जोगबनी को बंगाल के न्यू माल जंक्शन से जोड़ने के लिए पड़ोसी देश नेपाल के विराटनगर के रास्ते रेलवे लाइन बनाया जाना है। इस रेलवे लाइन का मुख्य उद्देश्य पूर्वोत्तर को भारत से जोड़ने वाले सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर निर्भरता कम करना है। इस कॉरिडोर को 'चिकन नेक' के रूप में भी जाना जाता है। भारतीय रेलवे ने पहले इसी तरह के उद्देश्य के लिए बांग्लादेश में ट्रैक बनाने की योजना का भी खुलासा किया था।टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने विराटनगर और न्यू माल जंक्शन के बीच फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) के लिए 190 किलोमीटर के रूट को मंजूरी दी है। प्रस्तावित गलगलिया (बिहार)-भद्रपुर (नेपाल)-कजली बाजार (नेपाल) खंड के लिए अतिरिक्त 12.5 किमी नई रेलवे पटरियों की जरूरत होगी। जोगबनी-विराटनगर ब्रॉड गेज सेक्शन में भारत में 18.6 किमी और नेपाल में 13.15 किमी ट्रैक शामिल होंगे। नेपाल सरकार जल्द ही इस क्षेत्र को अपने अधिकार में ले लेगी। इसके अलावा बाकी हिस्से में काम जारी है।

चिकन नेक पर है भारत की निर्भरता

भारत को पूर्वोत्तर से जोड़ने वाले सभी मौजूदा रेल रूट इस्लामपुर में अलुआबारी रोड से होकर गुजरते हैं। यह 'चिकन नेक' में आता है, जो नेपाल और बांग्लादेश के बीच 22 किलोमीटर चौड़ा क्षेत्र है। अलुआबारी से ट्रेनें न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन या सिलीगुड़ी जंक्शन की ओर जाती हैं। एनएफआर के सीपीआरओ सब्यसाची डे का कहना है कि भारतीय रेलवे ने चिकन नेक सेक्शन पर निर्भरता कम करने के लिए बांग्लादेश और नेपाल के माध्यम से नए रेलवे संपर्क मार्गों के लिए 14 एफएलएस को मंजूरी दी है।सिलीगुरी कॉरिडोर या चिकन नेक रणनीतिक तौर पर काफी अमियत रखता है। चिकन नेक पर चीन की नजर काफी समय से लगी हुई है। चिकन नेक के महत्व को ऐसे समझा जा सकता है कि ये पूरा कॉरिडोर भारत के पूर्वी राज्‍यों का एक प्रवेश द्वार है। इस छोटी से इलाके पर नियंत्रण भारत को इन राज्यों से अलग काट सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.