भारत के सेमीफाइनल में जाने की संभावना 99.9% तो इंग्लैंड की 1% से भी कम, समझिए पूरा समीकरण

Updated on 31-10-2023 02:32 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 में 30 मुकाबले हो चुके हैं। सभी टीमों ने 6-6 मैच खेल लिए हैं। भारत जहां सभी मैच जीतकर टेबल में टॉप पर चल रहा है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के नाम सिर्फ एक जीत है। वह टेबल में अंतिम नंबर पर है। हालांकि अभी तक कोई भी टीम आधिकारिक रूप से सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुआ है। हालांकि चार टीमों के अंतिम-4 में पहुंचने की संभावना 10 प्रतिशत से भी कम है। चलिए आपको समीकरण के साथ ही टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना के बारे में भी आपको बताते हैं।

भारत- भारतीय टीम टेबल में पहले नंबर पर है। अभी टीम को श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड से खेलना है। 12 पॉइंट के साथ भी भारत अंतिम चार में पहुंच जाएगा। लेकिन अगर एक और जीत मिली तो पूरी तरह सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। (सेमीफाइनल में जाने की संभावना- 99.9%)

साउथ अफ्रीका- साउथ अफ्रीका के 6 मैच में 10 पॉइंट हैं। टीम को न्यूजीलैंड, भारत और अफगानिस्तान से खेलना है। उनके खिलाड़ी विस्फोटक फॉर्म में हैं। उन्हें एक भी जीत मिलती है तो सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की हो जाएगी। दो जीत सेमीफाइनल की गारंटी होगी। (सेमीफाइनल में जाने की संभावना- 95%)

न्यूजीलैंड- न्यूजीलैंड के 6 मैच में 8 पॉइंट हैं। उसमें पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका से खेलना है। यानी टीम के एक भी आसान मैच नहीं बचे हैं। सेमीफाइनल के लिए उसे दो मैचों में कैसी भी जीत हासिल करनी होगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो दूसरी टीमों के नतीजे पर निर्भर रहना पड़ेगा। (सेमीफाइनल में जाने की संभावना- 77%)

ऑस्ट्रेलिया- ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के साथ ही अफगानिस्तान और इंग्लैंड से खेलना है। उसके खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं। लगातार चार जीत हासिल कर चुकी 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को दो और जीत सेमीफाइनल में पहुंचा देंगे। (सेमीफाइनल में जाने की संभावना- 75%)

अफगानिस्तान- उलटफेर करते हुए अफगानिस्तान टेबल में 5वें नंबर पर आ गया है। टीम के पास अभी 12 पॉइंट तक पहुंचने का मौका है। अगल टीम सभी मैच जीतती है तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। (सेमीफाइनल में जाने की संभावना-32%)

श्रीलंका- श्रीलंका के लिए आसान समीकरण है, उसे अपने सभी मुकाबले जीतने होंगे तभी सेमीफाइनल में रेस में बने रह पाएंगे। इसके साथ उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान में से कोई दो टीम 10 पॉइंट को पार नहीं कर पाए। (सेमीफाइनल में जाने की संभावना- 7%)

पाकिस्तान- पाकिस्तान की स्थिति भी श्रीलंका जैसी ही है। उसे अपने सभी मैच तो बड़े अंतर से जीतने ही हैं। साथ ही न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान से भरोसे भी रहना है। अगर उन तीनों में से दो ने भी 10 से ज्यादा पॉइंट हासिल कर लिए तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा। (सेमीफाइनल में जाने की संभावना- 7%)

नीदरलैंड- नीदरलैंड के पॉइंट भी श्रीलंका और पाकिस्तान के बराबर हैं तो उनके लिए भी वैसे ही समीकरण बन रहे हैं। (सेमीफाइनल में जाने की संभावना- 6%)

बांग्लादेश- 6 मैच में 5 हार चुकी बांग्लादेश के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं। बाकी तीन मैच जीतकर भी टीम 8 पॉइंट तक ही पहुंच पाएगी। अभी 4 टीमों के 8 या उससे ज्यादा पॉइंट हैं। (सेमीफाइनल में जाने की संभावना- 0.7%)

इंग्लैंड- बांग्लादेश के तरफ ही डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने तो सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी छोड़ दी होगी। उनका लक्ष्य सिर्फ टॉप-8 में रहकर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करने का होगा। (सेमीफाइनल में जाने की संभावना- 0.6%)

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.