दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में पहली बार भारत की एंट्री, लिस्ट में इस हवाईअड्डे का नाम, लेकिन चीन को लगा झटका

Updated on 06-04-2023 07:00 PM
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Indira Gandhi International Airport) का नाम दुनिया के व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल किया गया है। ये पहला मौका है जब भारत के किसी हवाईअड्डे को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। दिल्ली हवाई अड्डे को साल 2022 के दुनिया के व्यस्त हवाई अड्डों में नौवां स्थान मिला है। एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (ACI Report 2022) की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के IGI हवाईअड्डे पर साल 2022 में 5.94 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया।

दुनिया के टॉप 10 व्यस्त हवाई अड्डे

एसीआई की रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में दुनिया के टॉप 10 हवाईअड्डों में पहला स्थान अमेरिका के हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा इंटरनेशनल को मिला है। जहां इस दौरान 9.37 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। वहीं दूसरे नंबर पर डलास फोर्ट वर्थ एयरपोर्ट है, जहां साल 2022 में 7.34 करोड़ यात्रियों का आवागमन रहा। तीसरे नंबर पर डेनवर एयरपोर्ट हैं, जहां 6.93 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। चौथे नंबर पर शिकागो ओ'हरे एयरपोर्ट है, जहां 6.83 करोड़ यात्रियों का आना-जाना रहा। पांचवें स्थान पर दुबई एयरपोर्ट हैं, जहां एक साल में 6.61 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। सातवें स्थान पर इस्ताम्बुल एयरपोर्ट, आठवें नंबर पर लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट, नौवें नंबर पर दिल्ली का आईजीआई एयरपोर्ट और 10वें नंबर पर पेरिस चार्ल्स डे गौले एयरपोर्ट है।

चीन को लगी मिर्ची

एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) ने 5 अप्रैल को अपनी ये लिस्ट जारी की। इस लिस्ट टॉप 10 हवाई अड्डों में से आधे अमेरिका के हैं। दुनिया के पांच व्यस्त हवाईअड्डे सिर्फ अमेरिका में है। वहीं चीन का एक भी एयरपोर्ट इस लिस्ट में नहीं है। चीन पहली बार इस लिस्ट से बाहर है। चीन के किसी भी एयरपोर्ट ने इस टॉप 10 व्यस्ततम सूची में जगह नहीं बनाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.