भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार 5वें सप्ताह गिरावट, पाकिस्तान को क्या हो गया?

Updated on 09-11-2024 03:10 PM
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार (Share Market) सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। एक नवंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान शेयर बाजार में मंदड़ियों का ही राज था। सिर्फ दिवाली के मुहूर्त कारोबार के दौरान सेंसेक्स चढ़ कर बंद हुआ था। बाजार के ढहने की वजह विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार से पैसे निकालना है। तभी तो इस सप्ताह भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $2.67 billion की गिरावट हुई है। यह लगातार पांचवां सप्ताह है, जबकि अपना भंडार घटा है। उधर पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में (Pakistan Foreign Exchange Reserve) भी इस सप्ताह गिरावट हुई है। इससे पहले वहां का भंडार बढ़ा था।

लगातार 5वें सप्ताह गिरावट


भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) से जारी आंकड़ों के मुताबिक एक नवंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $2.675 billion की बड़ी गिरावट हुई है। इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार अब घट कर $682.130 billion रह गया है। इससे एक सप्ताह पहले भी अपने भंडार में $3.46 billion की भारी कमी हुई थी। इसी साल 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 billion पर था। यह अब तक का सर्वकालिक उच्चतम स्तर है।

फॉरेन करेंसी एसेट्स में भी कमी


रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) भी घटी हैं। एक नवंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $3.902 Billion की कमी हुई है। अब अपना एफसीए भंडार घट कर USD 589.849 Billion रह गया है। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व में बढ़ोतरी


बीते सप्ताह देश का गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार बढ़ गया है। रिजर्व बैंक के मुताबिक एक नवंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में $1.224 Billion की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार बढ़ कर USD 69.751 Billion का हो गया है।

एसडीआर में गिरावट


रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में कमी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में करीब 1 Million डॉलर की कमी हुई है। अब यह घट कर 18.219 बिलियन डॉलर का रह गया है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह इसमें $4 Million की बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़ कर $ 4.311 Billion का हो गया है।

पाकिस्तान के भंडार में भी कमी


अपने पड़ोसी देश, पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार में बीते सप्ताह कमी हो गई है। इससे पहले के सप्ताह में वहां का भंडार बढ़ा था जबकि उससे एक सप्ताह पहले वहां का भंडार घटा था। हालांकि, उससे पहले लगातार 7 सप्ताह तक वहां का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा था। अब एक नवंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 117.2 मिलियन डॉलर की कमी हुई है। अब वहां का विदेशी मुद्रा भंडार 15.931 अरब डॉलर का ही रह गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.