भारत की नंबर तीन व्हिस्की ब्रांड इम्पीरियल ब्लू ब्रांड बिकने जा रहा

Updated on 23-07-2025 01:39 PM
नई दिल्लीविदेशी शराब बनाने वाली फ्रांस की कंपनी है पर्नो रिका (Pernod Ricard)। इस कंपनी की तरफ से एक बड़ी खबर आई है। पर्नो रिका से भारत की इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की ब्रांड को तिलकनगर इंडस्ट्रीज (Tilaknagar Industries) खरीदने वाली है। हमारे सहयोगी ईटी ने खबर दी है कि इस सौदे की घोषणा कभी भी हो सकती है।

बोर्ड की बैठक आज ही

ईटी के मुताबिक बुधवार को ही तिलकनगर इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर्स की मीटिंग है। इस मीटिंग में फंड जुटाने के बारे में विचार किया जाएगा। तिलकनगर कंपनी 'मैन्शन हाउस' ब्रांडी बेचती है। कंपनी ने पिछले हफ्ते बताया था कि वे इक्विटी शेयर, डिबेंचर, वारंट, प्रेफरेंस शेयर या बॉन्ड जैसे कई तरीकों से पैसा जुटा सकते हैं।

चढ़ रहे हैं शेयर

तिलकनगर के शेयर की कीमत मंगलवार को 12% बढ़ी थी। कल यह 469.60 रुपये पर बंद हुई थी। लेकिन आज इसके शेयरों में गिरावट दिखी। आज भी बीएसई में यह 474.50 रुपये पर खुली और ऊंचे में 684.80 रुपये तक गई। नीचे में यह 444.10 रुपये आई। दोपहर 12 बजे यह 467 रुपये पर ट्रेड हो रहा था जो कि कल के बंद भाव के मुकाबले थोड़ा कम है। वैसे पिछले पांच दिनों में इसका भाव 28% बढ़ गया है।

भारत की तीसरी बड़ी व्हिस्की

पर्नो रिका की इम्पीरियल ब्लू, भारत में तीसरी सबसे बड़ी व्हिस्की ब्रांड है। लेकिन पिछले कुछ सालों में इसकी बिक्री कम हुई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बहुत से भारतीय अब महंगे ब्रांड खरीदने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि फ्रांसीसी कंपनी पर्नो रिका एब्सोल्यूट वोडका और जेम्सन व्हिस्की जैसे मशहूर ब्रांड की मालिक है।

कौन करवा रहा है सौदा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोल्डमैन सैक्स इस सौदे को करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। रवि देओल की कंपनी इनब्रू बेवरेजेस और सनटोरी ग्लोबल ने भी इम्पीरियल ब्लू को खरीदने के लिए बोली लगाई थी। लेकिन उनकी बोली बहुत कम थी। तिलकनगर इंडस्ट्रीज की बोली इनसे ज्यादा की थी।

कितनी होती है बिक्री

इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की, 78 मिलियन केस प्रति वर्ष वाले 'डीलक्स' व्हिस्की कैटेगरी में आती है। यह ब्रांड, साधारण और महंगे ब्रांड के बीच का है। 2024 में इसकी 22.2 मिलियन केस की बिक्री हुई थी। यह पिछले साल के मुकाबले सिर्फ 0.5% ज्यादा है। इस व्हिस्की को बनाने में भारतीय अनाज और स्कॉच माल्ट का इस्तेमाल होता है। इसे 1997 में सीग्राम कंपनी ने भारत में लॉन्च किया था। 2002 में पर्नो रिकड ने सीग्राम को खरीद लिया। पिछले साल यानी 2024 में इम्पीरियल ब्लू की बाजार हिस्सेदारी 8.6% थी। IWSR की रिपोर्ट के अनुसार, यह McDowell's और Royal Stag से पीछे है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.