हिंद महासागर में भारत की बल्ले-बल्ले, ओमान में मिला बड़ा बंदरगाह, चीन-पाकिस्तान की खैर नहीं!

Updated on 08-02-2024 01:56 PM
मस्कट: भारत को ओमान में एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बंदरगाह तक सीधी पहुंच मिली है। इससे फारस की खाड़ी से होने वाले व्यापार में बहुत सहूलियत मिलने की उम्मीद है। भारत को डुक्म बंदरगाह की कमान ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक की नई दिल्ली यात्रा के दो महीने से भी कम समय के अंदर सौंपी गई है। डुक्म बंदरगाह रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। इससे पश्चिमी और दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की भूमिका को बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह कदम लाल सागर और पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र में चल रहे संकट के बीच भारतीय नौसेना की भूमिका को भी बढ़ा सकता है।

डुक्म बंदरगाह इतना महत्वपूर्ण क्यों


डुक्म बंदरगाह मुंबई से पश्चिम की ओर एक सीध में स्थित है। ऐसे में भारत ओमान के डुक्म बंदरगाह के जरिए अपने माल को आसानी से जमीनी रास्ते से सऊदी अरब और उससे भी आगे पहुंचा सकता है। इससे अदन की खाड़ी और लाल सागर से सटे इलाकों में हूती विद्रोहियों के हमलों से भी निपटा जा सकेगा। इस क्षेत्र में हाल की हिंसा के कारण समुद्री व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। ऐसे में भारत सऊदी अरब के रास्ते सड़क मार्ग से अपने व्यापार को जारी रख सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.